दिल्ली : दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (आप) पर उन्हीं के उम्मीदवार के बेटे ने टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। यह आरोप वेस्ट दिल्ली से आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे बलबीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने लगाया है। उदय का दावा है कि आम आदमी पार्टी और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनके पिता से टिकट के बदले 6 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि, बलबीर ने अपने बेटे के आरोपों को खारिज किया है।
‘पढ़ाई को नहीं दिए पैसे, टिकट लिया’
बलबीर के बेटे उदय ने इंटरव्यू में कहा कि मुझे मेरे पिता ने खुद यह बात बताई थी। मैंने उन्हें ऐसा करने से मना भी किया था। उदय की मानें तो पिता बलबीर ने उन्हें पढ़ाई के लिए पैसे देने से मना कर दिया था और टिकट के लिए केजरीवाल को पैसे दे दिए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

