राममूर्ति पाठक
धनबाद। 20 लाख 44 हजार 802 मतदाता करेगे 20 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला। पुरुषों की संख्या 935234 और महिलाओं की संख्या 1109541 है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ धनबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। लिहाजा प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को होने वाले मतदान पर जिले के 2378 बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। मतदान के लिए छह सुपर जोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी, 260 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 145 माइक्रो आॅब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 238 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जायेगी। साथ ही 425 वीडियोग्राफर तथा 914 फोटोग्राफर मतदान के दिन बूथ पर जाकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करेंगे।

प्रथम मतदाता होंगे सम्मानित
रविवार को होने वाले मतदान के दौरान मतदाता को सम्मानित भी किया जायेगा। वहीं प्रत्येक बूथ पर वोट डालने वाले पहले महिला एवं पुरुष मतदाता को सम्मानित किया जायेगा।
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार धनबाद में 12 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में यदि मतदान के दिन मौसम ने साथ दिया तो वोट देने जाने वालों को राहत मिलने की भी संभावना है।

मतदान के दिन भी तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना

रविवार को होने वाले मतदान के दौरान मतदाता को सम्मानित भी किया जायेगा। वहीं प्रत्येक बूथ पर वोट डालने वाले पहले महिला एवं पुरुष मतदाता को सम्मानित किया जायेगा।
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार धनबाद में 12 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में यदि मतदान के दिन मौसम ने साथ दिया तो वोट देने जाने वालों को राहत मिलने की भी संभावना है।

पिंक बूथ पर दिखेगा महिला सशक्तीकरण
लोक सभा चुनाव में पहली बार महिला सशक्तिकरण का दम दिखाने के लिए पिंक बूथ बनाये गये हैं। यहां पर केवल महिला मतदान कर्मी पूरी व्यवस्था की कमान संभालेंगी। पूरे जिले में ऐसे कई पिंक बूथ बनाये गये हैं। इनमें एक पिंक बूथ एल सी रोड स्थित कला भवन में बनाया गया है। इसके अलावा इस बार आदर्श बूथ एवं मॉडल बूथ भी जगह-जगह बनाये हैं। बेहतरीन व्यवस्था होने के चलते इन्हें आदर्श एवं मॉडल बूथ का नाम दिया गया है। यहां बैठने से लेकर, पानी, लाइन में लगने आदि की व्यवस्था अन्य बूथों से बेहतर बनायी गयी है। शहर में झारुडीह स्थित सरकारी मध्य में बूथ संख्या 161 से लेकर 166 तक मॉडल बूथ बने हैं।

मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में नहीं बनेंगे उम्मीदवारों के पोलिंग स्टेशन

धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने 12 मई को लेकर सभी अभ्यर्थियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में पोलिंग स्टेशन नहीं बनाये जायेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि पोलिंग स्टेशन में केवल एक टेबल तथा दो कुर्सियां रहेंगी तथा किसी भी परिस्थिति में उसे कनात या टेंट के रूप में नहीं बनने दिया जायेगा। कड़ी धूप से बचने के लिए उसे कपड़े या तारपोलिन से ढक सकेंगे। पोलिंग स्टेशन स्थापित करने से पूर्व अभ्यर्थी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी से लिखित में अनुमति लेनी होगी। अनुमति की प्रति पोलिंग स्टेशन में तैनात व्यक्ति के पास भी उपलब्ध रहेंगी। पोलिंग बूथ पर केवल मतदाताओं को पहचान स्लिप जारी की जायेगी। पहचान पर्ची भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के अनुसार ही रहेंगी। पहचान पर्ची पर अभ्यर्थी का नाम या राजनीतिक पार्टी का चिह्न नहीं होगा। पोलिंग बूथ पर 3 गुना 4.5 फीट का केवल एक बैनर लगाने की अनुमति प्रदान की जायेगी। बैनर में प्रत्याशी का नाम, उसकी राजनीतिक पार्टी का नाम एवं चुनाव चिह्न होगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version