Mumbai: शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के कान फिल्म फेस्टिवल से अलग-अलग लुक छाए रहे। दीपिका ने पहले तो ब्राउन और क्रीम गाउन में कान के रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी, इसके बाद उन्होंने अपने कई लुक्स शेयर किए। अब कान से उनके लेटेस्ट लुक की चर्चा हो रही है। उनका यह लुक काफी क्रेजी दिख रहा है और लोग उनकी तुलना रणवीर के फैशन स्टेटमेंट से कर रहे हैं।

नए लुक में दीपिका लाइम ग्रीन गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन में हेवी रफल्स के साथ दीपिका बिल्कुल हटके नजर आ रही हैं। शुक्रवार को इन लुक में उन्होंने अलग-अलग पोज दिए और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। दीपिका के इस क्रेजी अंदाज को देखकर फैन्स ने कॉमेन्ट में उन्हें ‘परफेक्ट मिसेज रणवीर सिंह’ कह दिया। देखिए, दीपिका का यह क्रेजी अंदाज।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version