Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»IPL: दिल्ली को हरा चेन्नै 8वीं बार फाइनल में
    ताजा खबरें

    IPL: दिल्ली को हरा चेन्नै 8वीं बार फाइनल में

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 11, 2019Updated:May 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापत्तनम : दिल्ली कैपिटल्स का पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने का सपना शुक्रवार को टूट गया। दूसरे क्वॉलिफायर में उसे गत विजेता चेन्नै सुपर किंग्स ने 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नै की टीम 8वीं बार फाइनल में पहुंची है। रविवार को हैदराबाद में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमें चौथी बार आईपीएल फाइनल में भिड़ेंगी।

    दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और उसकी टीम 9 विकेट पर 147 रन ही बना पाई। चेन्नै ने धीमी शुरुआत के बाद फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन की हाफ सेंचुरी की बदौलत 19 ओवर में 151 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अंबाती रायुडू ने इशांत शर्मा की गेंद पर विजयी चौका लगाया। 50 रन की पारी खेलने वाले डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत में काफी कसी हुई गेंदबाजी की और चेन्नै की फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन की अनुभवी सलामी जोड़ी को खुलकर नहीं खेलने दिया। दोनों बल्लेबाजों को विकेट की रफ्तार के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत हो रही थी। पहले चार ओवरों में सिर्फ 16 रन बने थे और लग रहा था कि यह दबाव विकेट के रूप में नजर आ सकता है। लेकिन इसके बाद पांचवें ओवर में 11 और छठे ओवर में 15 रन बने। पावरप्ले के बाद चेन्नै का स्कोर 40 रन था।

    डु प्लेसिस ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे थे। उन्होंने 37 गेंदों पर एक रन लेकर अपनी 12वीं आईपीएल फिफ्टी पूरी की। उनकी हाफ सेंचरुी पूरी होते ही वॉटसन ने छक्का लगाकर अपने स्कोर से ब्रेक हटाने का काम किया। डु प्लेसिस हालांकि अपने स्कोर को और आगे नहीं ले जा पाए और 50 के ही स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कीमो पॉल को कैच दे बैठे। चेन्नै के सलामी बल्लेबाजों ने 10.2 ओवर में 81 रन जोड़े।

    डु प्लेसिस के आउट होने के बाद वॉटसन ने आक्रामक रुख अपनाया। 11 ओवर समाप्त होने तक वॉटसन 26 गेंदों पर 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन कीमो पॉल के अगले ओवरों में उन्होंने तीन छक्के लगाकर 31 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। हालांकि वह भी 50 रन बनाकर अमित मिश्रा का शिकार बने। उस समय चेन्नै का स्कोर 109 रन था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत का फ्रांस संग सबसे बड़ा युद्धाभ्यास
    Next Article नायडू बोले- मोदी ‘महिषासुर’, ममता हैं ‘दुर्गा’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025

      एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version