नई दिल्ली : देश में आज लोक सभा के 5वें चरण का मतदान जारी है। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 51 सीटों में झारखंड की भी चार सीटें शामिल हैं। इनमें रांची भी शामिल है, जो महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर है। धोनी ने आज अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मतदान केंद्र पर जाकर वोट किया और इसके बाद इंस्टाग्रम पर विडियो पोस्ट किया। इसमें धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा हैं, जो लोगों से वोटिंग के लिए अपील कर रही हैं। जीवा इस विडियो में कह रही हैं, ‘गो ऐंड वोट जस्ट लाइक मम्मा ऐंड पापा डिड’ यानी जाओ और वोट करो, जैसे ममी और पापा ने किया। इसके बाद धोनी अपना उल्टा हाथ दिखा रहे हैं, जहां उनकी उंगली पर वोटिंग के बाद लगाई जाने वाली स्याही दिख रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version