नई दिल्ली : सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। 13 बच्चों को 500 में 499 अंक आए हैं। रैंक 2 पर 498 अंकों के साथ 24 बच्चे हैं और तीसरे स्थान 497 मार्क्स के साथ 58 बच्चे हैं। रैंक 1 के 13 बच्चों में से 6 छात्राएं हैं और 7 छात्र हैं। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में इस बार 91.1% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। त्रिवेंद्रम (99.85%) चेन्नै (99%) और अजमेर रीजन (95.89%) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।

पास होने के मामले में लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में ज्यादा है। लड़कों से 2.31% ज्यादा 92.45% लड़कियां सफल रही हैं। सवा दो लाख स्टूडेंट्स के 90% से अधिक और 57,256 स्टूडेंट्स ने 95% से अधिक मार्क्स स्कोर किए हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version