Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मां-माटी की शरण में PM मोदी
    Top Story

    मां-माटी की शरण में PM मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 27, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली / अहमदाबाद। चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी 30 मई को अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। दुनिया इसे ‘मोदी 2.0’ के नाम से पुकार रही है। अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने से पहले पीएम मोदी रविवार को मां और माटी (गुजरात) की शरण में गये। आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’ देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये और जनसभा को संबोधित किया। पीएम सोमवार को वाराणसी जायेंगे, जहां वह लोगों का आभार प्रकट करेंगे।
    नयी सरकार का शपथ ग्रहण 30 को
    लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। मोदी 30 तारीख को शाम सात बजे अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन के परिसर में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवायेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने और दुनिया को संदेश देने के लिए पी-5 देशों (अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस) तथा इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआइसी) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण देशों के शासनाध्यक्षों को भी बुलाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। इसमें किसे शामिल किया जायेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
    अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी
    लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व अपनी मां का आशीर्वाद लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष और गांधीनगर के सांसद अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मोदी एयरपोर्ट से सीधे स्टैच्यू आॅफ यूनिटी पहुंचे, जहां उन्होंने लौह पुरुष को पुष्प अर्पित किया। इसके बाद वह अहमदाबाद स्थित भाजपा कार्यालय गये। वहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह अपनी मां हीरा बेन से मिलने गये। वहां उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
    सूरत अग्निकांड पर जताया शोक
    इससे पहले गांधीनगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले सूरत अग्निकांड में मारे गये 22 बच्चों के प्रति संवेदना जतायी और कुछ पल के लिए मौन रहे। उन्होंने कहा कि इस घटना से कई घरों के चिराग बुझ गये, कई परिवारों के अरमान जल कर राख हो गये। भगवान पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए पूरे उपाय किये जायेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली यह जीत गुजरात भाजपा के लिए उत्साह का मौका है, लेकिन सूरत की घटना की वजह से जश्न नहीं मनाया जायेगा। सूरत अग्निकांड का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मैं कल से यह निर्णय नहीं ले पा रहा था कि कार्यक्रम में जाऊं या नहीं। एक ओर करुणा थी तो दूसरी ओर कर्तव्य।
    एक संकल्प, एक राष्ट, एक लक्ष्य जरूरी
    पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास में हर देशवासी को आगे आना चाहिए। एक संकल्प, एक राष्ट्र, एक लक्ष्य बहुत जरूरी है। इसे लेकर ही आगे बढ़ना है। पीएम ने कहा कि अगले पांच साल देश के लिए बहुत अहम हैं। 1942 से 1947 वाली जन भागीदारी चाहिए। मुझे देश में जन भागीदारी को बढ़ाने का अवसर मिला है। जीत को पचाने के लिए क्षमता चाहिए। गुजरात बापू की तपोभूमि है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर देश ने भरोसा किया है। जनता को विश्वास हुआ है कि सरकार सुरक्षा देगी। हमें पांच साल के लिए विश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि जीत की पहली शर्त यही होती है कि इसे पचाने की क्षमता होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि कि मैंने छठे चरण के मतदान के बाद बोला था कि आंकड़ा तीन सौ के पार होगा। हर वोट ने मजबूत सरकार बनायी। चुनाव मोदी नहीं, देश की जनता ने लड़ा है। सोशल मीडिया से लोग पार्टी से जुड़ें। आजादी के बाद पहली बार रिकॉर्ड टूटा है। उन्होंने साल 2012 की विधानसभा की विजय रैली का जिक्र करते हुए कहा कि मैं गुजरात की धरती को शीश झुकाकर नमन करता हूं। 2014 में मुझे आपने गुजरात से विदाई दी, अब आपके दिये संस्कारों को आगे बढ़ा रहा हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की राजनीति के डार्क हॉर्स हैं सुदेश
    Next Article दुनिया का पहला सुपर 5G सिम, 128GB स्टोरेज
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया

      May 14, 2025

      मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

      May 14, 2025

      सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      • मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
      • माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
      • पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version