दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने अंतत: सोमवार सुबह अदालत में सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ वारंट जारी था और वह 16 फरवरी से फरार चल रहे थे। ढुल्लू महतो ने धनबाद की न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता कुमारी की अदालत में सोमवार को सरेंडर किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ढुल्लू पर भाजपा की एक स्थानीय महिला नेत्री ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। हाइकोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके आवास पर छापामारी भी की थी, लेकिन वह बच निकलने में कामयाब हो गये थे। उसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे। बाघमारा में बाहुबली के रूप में चर्चित ढुल्लू महतो को दो अन्य मामलों में निचली अदालत से सजा भी सुनायी जा चुकी है।
Previous Articleआंधी-बारिश से तबाही, 25 से ज्यादा लोगों की मौत
Next Article झारखंंड के लिए चुनौती है कोरोना के बाद का दौर
Related Posts
Add A Comment