Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने में जुटी है भाजपा : धर्मपाल सिंह
    Breaking News

     अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने में जुटी है भाजपा : धर्मपाल सिंह

    azad sipahiBy azad sipahiMay 12, 2020Updated:May 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। वैश्विक महामारी कोरोना ने गरीबों और मजदूरों को सबसे अधिक प्रभावित किया है। उनके सामने जहां एक ओर महामारी से बचने की विवशता है वहीं आर्थिक और पारिवारिक संकटों ने उन्हें अपने गांव और घरों की ओर लौटने के लिए मजबूर कर दिया है। मंगलवार को यह बातें भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिस्थितियों को समझते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की है, बावजूद इसके हजारों लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पैदल ही सैकड़ों मील की यात्रा पर निकल पड़े हैं। ऐसे में भाजपा ने ऐसे लोगों को उनके यात्रा मार्ग पर और क्वारेंटाइन सेंटर में रिलीफ कमेटी का गठन कर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। इसी मकसद से पार्टी ने हाइवे रिलीफ कमेटी और क्वारेंटाइन रिलीफ कमेटी का गठन कर प्रदेश में पार्टी के सेवा कार्य का विस्तार किया है।

    हाइवे पर लौट रहे लोगों को भोजन का पैकेट और पानी देंगे कार्यकर्ता

    श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हाइवे पर अपने घरों की ओर लौट रहे लोगों को भोजन का पैकेट, चूड़ा-गुड़, सत्तू और पीने का पानी उपलब्ध करायेंगे। जिन गरीब मजदूरों के पैरों में चप्पल जूते नहीं हैं उन्हें चप्पल भी उपलब्ध कराया जायेगा। रास्ते में किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर उनके उपचार और एंबुलेंस की व्यवस्था भी पार्टी करेगी। छोटी दूरी के लिए कार्यकर्ता जरूरतमंद मजदूरों को जरूरत के अनुसार वाहन भी उपलब्ध करायेंगे। कोरोना महामारी से बचाव में क्वारेंटाइन सेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार हजारों की संख्या में मजदूर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं ऐसे में संभावित संक्रमण को रोकना बेहद जरूरी है। ऐसी परिस्थिति में क्वारेंटाइन सेंटर में जांच, आवश्यक दवाई, भोजन-पानी और शौचालय का समुचित प्रबंधन भी जरूरी है।

    क्वेरंटाइन सेंटर का भी समुचित प्रबंधन करेंगे पार्टी कार्यकर्ता

    उन्होंने कहा कि पार्टी ने क्वारेंटाइन सेंटर के समुचित प्रबंधन की भी चिंता की है। कार्यकर्ता क्वारेंटाइन सेंटर में मास्क और सेनिटाइजर के साथ रोग प्रतिरोधक होम्योपैथी की दवा और काढ़े की सुविधा भी आवश्यकतानुसार लोगों को उपलब्ध करायेंगे। यहां स्वच्छता पर खास ध्यान रहेगा और पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी। सेंटर उबाऊ और निराश करने वाला न हो इस दृष्टि से यहां योग-प्राणायाम और भजन के जरिये खुशनुमा माहौल बनाया जायेगा। पार्टी कार्यकर्ता रिलीफ कमिटी के जरिये सभी कार्यों में प्रशासन के साथ सहयोग और समन्वय स्थापित कर सेवा कार्य करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो रिलीफ कमेटियों के जरिये भाजपा कार्यकर्ता करेंगे जरूरतमंदों की सेवा : दीपक प्रकाश
    Next Article जेपीएससी मामले में मंत्री बादल ने सीएम को लिखा पत्र
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version