रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को आदेश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस से समन्वय स्थापित कर इटावा में घायल पड़ी सोनोति सोरेन के परिवार को सुरक्षित झारखंड लाएं।

शुरू हुई लाने की पहल
पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सोनोति को वापस लाने के लिए आईजी आॅपरेशन लगातार उत्तर पुलिस के संपर्क में हैं।

कौन है सोनोति सोरेन
मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि झारखंड की प्रवासी बच्ची सोनोती सोरेन कुछ दिन पूर्व मथुरा में एक सड़क हादसे में घायल हो गयी थी। उसे उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली।

एनएच-2 में हुआ था हादसा
सोनोति का परिवार गुड़गांव से पैदल ही साहेबगंज के लिए चले थे। इस क्रम में एनएच-2 में यह हादसा हुआ। फिलहाल सोनोति इटावा के बेकवर थाना क्षेत्र में है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version