Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीबीआई ने मौलाना साद और मरकज पर कसा शिकंजा
    Breaking News

    सीबीआई ने मौलाना साद और मरकज पर कसा शिकंजा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 29, 2020Updated:May 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । तब्‍लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद और मरकज के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का शिकंजा कसने लगा है। तबलिगी जमात और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक शिकायत पर सीबीआई ने शुरुआती जांच में कहा है कि तबलिगी जमात संगठन का ट्रस्ट अवैध साधनों का उपयोग करके जो नकदी लेनदेन किया गया है, वह संदिग्ध है और सक्षम प्राधिकारी को विदेशी फंड की प्राप्ति का खुलासा भी करता है।

    इससे पहले क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया है कि मरकज को मध्य-पूर्व के देशों और विदेशियों से भारी मात्रा में पैसे मिले थे। उसी के आधार पर दिल्ली पुलिस 35 देशों के 910 विदेशियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने मरकज, इसके प्रमुख मौलाना साद और 8 अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। वित्तीय जांच एजेंसी ने मामले के संबंध में मरकज के कुछ कर्मचारियों के बयान भी लिए हैं।

    प्रवर्तन निदेशालय और आईटी विभाग को भी क्राइम ब्रांच मौलाना साद मरकज केस की कई अहम जानकारी सौंप चुकी है और प्रवर्तन निदेशालय ने मौलाना साद मरकज पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया हुआ है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार सीबीआई को भी सारी जानकारियां सौंप दी गई हैं।

    सीबीआई ने हाल में कोरोना वायरस के चलते सुर्खियों में रहने वाले निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। उसने दिल्ली की क्राइम ब्रांच से मरकज से संबंधित जो जानकारी मांगी थी, वह मिल गई है। दिल्ली पुलिस देश में कोरोना वायरस फैलाने के लिए पहले से ही मरकज के खिलाफ जांच की जा रही है। सीबीआई ने मरकज से संबंधित दस्तावेज क्राइम ब्रांच से ले लिए हैं।

    उल्लेखनीय है कि मरकज प्रमुख मौलाना साद पर लॉकडाउन नियमों की अवहेलना करने का आरोप है। साद पर यह भी आरोप है कि उसने हजारों भारतीयों और विदेशियों को प्रोत्साहित कर मरकज के अंदर रहने के लिए कहा। 4300 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस के लिए सरकार ने तबलीगी जमात के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया था। निजामुद्दीन के मरकज में धार्मिक समागम में भाग लेने वालों में से कुछ लोग वायरस से संक्रमित होने के बाद मर भी गए थे।

    माना जा रहा है कि मौलाना साद पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली पुलिस, ईडी, आईटी के बाद अब सीबीआई का शिकंजा भी मौलाना साद और मरकज़ ट्रस्ट पर कसने लगा है। वहीं साद के खिलाफ एनआईए जांच की मांग को लेकर भी हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस पर 18 जून को सुनवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के मामूली संक्रमित मरीज घर पर रह कर ही हो सकते हैं ठीक : केजरीवाल
    Next Article GDP ग्रोथ 4.2 फीसदी पर थमी
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version