उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार चीन ने भारतीय सैनिकों को खदेड़ने की कोशिश की, जिसका भारतीय सैनिकों ने कड़ा जवाब दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच कई सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
सूत्रों ने बताया, हालांकि इस झगड़े को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया। कुछ देर चली बातचीत के बाद दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद अक्सर होते रहते हैं।
सूत्रों की मानें तो लंबे समय बाद नॉर्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ऐसे तनाव देखने को मिला।