Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गांजा प्लांट करने की कहानी का सच तलाशेगी सीआइडी
    Breaking News

    गांजा प्लांट करने की कहानी का सच तलाशेगी सीआइडी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही की पड़ताल- दो

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। धनबाद के निरसा थाना में दर्ज चर्चित मामले का सच अब सीआइडी तलाशेगी। सरकार ने इसके आदेश दे दिये हैं। फिलहाल सीआइडी पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करेगी। इसके बाद पूरे मामले की जांच भी करेगी। अब तक की जांच में पुलिस को यह पता चला है कि धनबाद के पूर्व एसएसपी कौशल किशोर और कुछ पुलिसकर्मी इस खेल में शामिल हैं। साथ ही, कुछ कोयला तस्करों के शामिल होने की बात भी सामने आयी है।

     सच तो समीक्षा के बाद ही सामने आयेगा। धनबाद पुलिस पर आरोप है कि उसने ही बंगाल के रहनेवाले बीसीसीएल कर्मचारी चिरंजीत घोष की टवेरा गाड़ी में गांजा प्लांट किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चिरंजीत की पत्नी ने न्याय के लिए कई जगह गुहार लगायी थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई थी। बाद में पुलिस इस मामले में बैकफुट पर आ गयी। घोष को जमानत मिल गयी है। इस मामले में आसनसोल के एसडीपीओ की भूमिका भी सामने आयी है। अब जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक इस पूरे मामले में लाला नामक एक कोयला तस्कर शामिल है, जिसने तस्करी में रोड़ा बने चिरंजीत को फंसाया था। इसमें धनबाद की निरसा पुलिस समेत कुछ पुलिस अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की इस कार्रवाई की जांच करने का आदेश बोकारो डीआइजी प्रभात कुमार को दिया गया है। अब सीआइडी इसकी समीक्षा करेगी। पूरे मामले की जांच अगर ईमानदारी से हो गयी, तो कई अधिकारियों की गर्दन फंसेगी। साथ ही, पुलिस और कोयला तस्करों के गंठजोड़ का भी खुलासा होगा। आजाद सिपाही की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि बंगाल पुलिस में इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था और उस समय के अधिकारी बदले भी गये थे। वहां की मुख्यमंत्री ने खुद हस्तक्षेप किया था। धनबाद से आसनसोल की चिमनी भट्टी में और पश्चिम बंगाल की कुछ कोलियरियों से बनारस कोयला भेजा जाता है। सड़क धनबाद से होकर ही गुजरती है। अवैध कोयला ले जाने के लिए धनबाद पुलिस की सहमति जरूरी है। चर्चा है कि तस्करी को लेकर विवाद हुआ था, इसके कारण ही चिरंजीत घोष को जेल जाना पड़ा था।

    चर्चा में हैं मनोज गुप्ता

     इन दिनों मनोज गुप्ता नामक व्यक्ति काफी चर्चा में हैं। उनके कुछ पुलिस अधिकारियों से अच्छे संबंध बताये जाते हैं। चर्चा तो यहां तक है कि पूर्व की सरकार में जूनियर पुलिस अधिकारियों के तबादले में भी उनका सीधा हस्तक्षेप हुआ करता था। चर्चा है कि उन पर एक वरीय आइपीएस अधिकारी का वरदहस्त था। गांजा प्लांटेड कांड की जांच में जांच का एक कोण उनकी भूमिका पर भी होेगा। जांच के बाद ही उनकी भूमिका के बारे में सच सामने आ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article31 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन 4.0 ?
    Next Article पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के पास अब भी हैं होमगार्ड के जवान
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version