Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»फेम इंडिया के 50 प्रभावशाली भारतीयों की सूची में सीएम हेमंत 12वें स्थान पर
    Breaking News

    फेम इंडिया के 50 प्रभावशाली भारतीयों की सूची में सीएम हेमंत 12वें स्थान पर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के 50 प्रभावशाली व्यक्ति 2020 का सर्वे रिपोर्ट जारी किया गया है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी को भारत का सर्वाधिक प्रभावशाली माना गया है, जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12वें नंबर पर हैं। व्यक्तित्व, प्रभाव, दूरदर्शिता, छवि, विकासपरक कार्यशैली एवं जन कल्या्णकारी प्रयास आदि नौ मानदंडों के आधार पर यह सर्वे किया गया था। करीब बारह हजार से ज्यादा प्रबुद्ध लोगों की राय इसमें शामिल की गयी थी। सर्वे में राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अध्यात्म, चिकित्सा और विज्ञान, पत्रकारिता, समाजसेवा, सहकारिता, उद्योग एवं व्यापार, कला, अभिनय आदि से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल किया गया है। प्रभावशाली भारतीयों की सूची में अपने छोटे कार्यकाल में ही बेहतर छवि बनाने वाले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को 12वें स्थान पर रखा गया है। दिल्ली की जनता पर प्रभाव रखने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल को 13वां स्थान दिया गया है। सर्वे में लोगों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को हेमंत सोरेन से पीछे रखा है। यहां तक कि लोगों ने राहुल गांधी को भी प्रभावशाली लोगों की सूची में 21वें स्थान पर रखा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, हेल्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और योग गुरु एवं पतंजलि समूह के मुखिया बाबा रामदेव भी हेमंत सोरेन से पीछे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को लगभग 99.6 फीसदी लोगों ने जननायक और बेहद प्रभावशाली व्यक्ति माना है। यूपी के सीएम योगी आदित्य्नाथ दूसरे स्थान पर हैं। उद्योगपति रतन टाटा को चौथा स्थान मिला है। पांचवें नंबर पर भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी है। केरल के सीएम पी विजयन को छठा स्थान मिला है।
    आर्ट ऑफ़ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रविशंकर को सूची में सातवां, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आठवां, देश के एनएसए अजीत डोभाल को नौवां और ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक को दसवें स्थान पर रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची रेड जोन से बाहर, अब मात्र 15 सक्रिय मामले
    Next Article जमशेदपुर में एक साथ 3 कोरोना पोजिटिव
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

      May 12, 2025

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version