दुमका। हत्या का सजाफ्ता बंदी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में बुधवार को मौत हो गई। मृतक पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र बाबुधन टुडू (50) है।
जानकारी के अनुसार बंदी किडनी के बीमारी से ग्रस्ति था। 20 दिन पूर्व केंद्रीय कारा अस्पताल से गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, दुमका में भर्ती करवाया गया। पूर्व में कई बार रिम्स, रांची इलाज के लिए भेजा जा चुका है। वर्ष 2016 में केंद्रीय कारा दुमका में हत्या के दोषी करार करते हुए स्थानांतरण पाकुड़ मंडल कारा से किया गया था।