Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोडरमा में कोरोना विस्फोट, संदिग्ध समेत दो की मौत, 25 का चल रहा इलाज
    Breaking News

    कोडरमा में कोरोना विस्फोट, संदिग्ध समेत दो की मौत, 25 का चल रहा इलाज

    azad sipahiBy azad sipahiMay 25, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    कोडरमा। जिले में एक कोरोना संदिग्ध समेत दो लोगों की मौत से लोगों में खौफ है। झुमरीतिलैया स्थित कोविड-19 जयप्रकाश हॉस्पिटल में इलाजरत कोरोना संदिग्ध की बीती रात मौत के बाद हड़कंप की स्थिति है।
    इसके पहले जिले में शनिवार को एक साथ ही 11 पॉजिटिव पाये गये थे। इनमें एक की पहचान उस व्यक्ति के रूप में हुई है, जिसकी दो दिन पहले सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। नये मामले में शनिवार की देर रात 11 बजे सतगावां निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी, जिसे शनिवार की शाम ही वहां भर्ती कराया गया था। वह 16 मई को महाराष्ट्र से लौटा था और उसके बाद से बीमार था। यहां आने के पश्चात उसने सतगावां के सीएससी में स्क्रीनिंग करायी थी। इसके पश्चात उसे होम क्वारेंटीन में रहने की सलाह दी गयी थी।

    शनिवार को अचानक उसकी स्थिति बिगड़ जाने के बाद कोडरमा के सदर अस्पताल में लाया गया। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सैंपल लेने के पश्चात तिलैया स्थित जयप्रकाश कोविड अस्पताल में भेजा गया। मरीज को आॅक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी। डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में लाकर उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन पांच घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी। मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार उसमें सभी लक्षण कोरोना के ही थे। मरीज की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। अब कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज के हाई रिस्क कांटेक्ट में आये अस्पताल के कर्मियों को क्वारेंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले 21 मई को एक कोरोना मरीज की मौत कोडरमा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हो गयी थी। संक्रमित जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत जामु का रहने वाला था। शनिवार की शाम रिम्स से आयी इसकी सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद जिला प्रशासन संपर्क में आये लोगों को भी क्वारेंटाइन करने की तैयारी में जुट गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही कोडरमा में एक साथ 11 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है, जिसमें एक की मौत 21 मई को हो गयी थी। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 27 हो गयी है, जिसमें एक की मौत तथा एक अस्पताल से स्वस्थ होकर घर जा चुका है। अभी 25 का इलाज यहां बने जयप्रकाश कोविड अस्पताल में चल रहा है।

    जयनगर बना हॉट स्पॉट
    कोडरमा जिले का जयनगर ब्लॉक कोरोना के मामले में हॉट स्पॉट बना है। जानकारी के अनुसार नये 11 मामलों में 9 अकेले जयनगर प्रखंड के हैं। इसमें पांच लोग धरेयडीह गांव के बताये जा रहे हैं, जबकि चार अन्य का पता सिर्फ जयनगर दर्ज है। वहीं एक अन्य मामला कोडरमा प्रखंड के चाराडीह का है। सभी प्रवासी हैं। राहत की बात है कि पॉजिटिव मिले सभी मरीज विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर में पहले से रखे गये थे।
    जामु के 67 लोग चिह्नित, मुहल्ला सील
    इधर, रविवार को मरकच्चो के जामु के एक मुहल्ला को सेनिटाइज कर सील कर दिया गया। 39 वर्षीय युवक क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के बाद जामु स्थित घर भी गया था। अब उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। गत नौ मई को मुंबई से लौटने के बाद उक्त युवक गांव के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में स्थानीय स्तर पर बने क्वारेंटाइन सेंटर में सात दिन तक रहा था। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। घर पर सांस लेने में दिक्कत होने लगी, तो उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया था। 21 मई की रात करीब आठ बजे उसकी यहां मौत हो गयी थी। इसी दिन शाम चार बजे उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। उसकी पत्नी और दो बच्चों समेत शव यात्रा और दाह संस्कार में शामिल 67 लोगों को चिह्नित कर सैंपल लिया गया है। इन सबों को फिलहाल क्वारेंटाइन में रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच महीने में ही हेमंत सोरेन ने जमा दिया अपना सिक्का
    Next Article चुनौतियों को अवसर में बदलने का हो रहा प्रयास : हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      • महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द पर कराया गया था भर्ती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version