नई दिल्ली. कोरोना की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के मिशन वंदे भारत का आज पांचवां दिन है। पहली फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से 118 भारतीयों को लेकर सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर हैदराबाद में लैंड हुई। यह फ्लाइट मुंबई होते हुए आई। अलग-अलग देशों से आज 6 फ्लाइट और आएंगी। इनमें से एक फ्लाइट अबू धाबी से हैदराबाद आएगी। इसके रात 9.30 बजे पहुंचने की उम्मीद है। बाकी 5 फ्लाइट्स के लैंड होने का समय और किस फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, ये जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
आज ये 6 फ्लाइट और आएंगी
1. लंदन से दिल्ली-बेंगलुरु
2. ढाका से मुंबई
3. दुबई से कोच्चि
5. अबू धाबी से हैदराबाद
5. कुआलालंपुर से चेन्नई
6. बहरीन से कोझिकोड