Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»9 लाख प्रवासी मजदूर लौटेंगे, उनके लिए रोजगार सृजन की व्यवस्था करे सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    9 लाख प्रवासी मजदूर लौटेंगे, उनके लिए रोजगार सृजन की व्यवस्था करे सरकार : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भाजपा विधायक दल के नेता ने दिये सुझाव
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में बड़े शहरों में काम कर अपनी जीविका चला रहे मजदूर पूरी तरह बेरोजगार हो गये हैं क्योंकि वहां काम-धंधा बंद हो गया है। कोरोना महामारी से भयभीत होकर ये अपने-अपने घरों को लौटेंगे। गृह मंत्रालय ने 30 अप्रैल को प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने गृह राज्य में लाने की अनुमति दे दी है। ऐसे में पूरे प्रदेश में नौ लाख मजदूर लौटेंगे। इन मजदूरों के लिए रोजगार का सृजन करना सरकार के सामने बड़ी चुनौती होगी। रोजगार का सृजन नहीं होने पर इन्हें भूखे प्यासे रहने को विवश होना होगा। उत्तरी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल के लगभग छह लाख मजदूर अब अपने-अपने घरों को लौटनेवाले हैं। इन लोगों के पास इतनी जमीन भी नहीं है कि वे खेतों मेें काम करके अनाज पैदा करके जीविकोपार्जन कर सकें। ऐसे लोगों के लिए रोजगार सृजन करने के लिए सरकार को इन क्षेत्रों में लघु और मध्यम उद्योग धंधे शुरू कराने होंगे। नहीं तो बेरोजगारी का दंश झेलते हुए इन मजदूरों को भूखों रहने के लिए विवश होना होगा।

    मजदूरों को कार्यकुशल बनाये सरकार
    उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वापस लौटे मजदूरों के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम विशेष रूप से संचालित कर उन्हें कार्यकुशल बनायें जिससे उद्योग-धंधों में ऐसे श्रमिक रोजगार प्राप्त कर सकें। इसके अलावा इन प्रक्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए लघु और मध्यम प्रकार के उद्योग धंधे लगाने की पहल सरकार को करनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार के उपक्रमों के साथ-साथ उद्यमियों को भी आमंत्रित कर इन क्षेत्रों में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

    उद्यमियों को विशेष रियायत दे सरकार
    उन्होंने कहा कि इन प्रक्षेत्रों को विशेष औद्योगिक जोन घोषित कर यहां विशेष रियायतें देकर उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके लिए राज्य के एक वरीय अधिकारी को नोडल आॅफिसर के रूप में तैनात कर उद्योग लगाने को इच्छुक उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत हर संभव सहयोग करते हुए उनके रास्ते में आनेवाली अड़चनें निश्चित समय सीमा में दूर की जानी चाहिए जिससे राज्य में उद्योग-धंधे स्थापित हो सकें और वापस लौटे मजदूरों को अपने ही प्रदेश में काम करने का मौका मिल सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचरही पुलिस की बात मानते तो बच जाती पांच जानें, भीषण सड़क हादसे में मौत
    Next Article जब डर से छात्रों का बैग छूना नहीं चाह रहें थे लोग तो हुआ कुछ ऐसा
    azad sipahi

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version