Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चरही पुलिस की बात मानते तो बच जाती पांच जानें, भीषण सड़क हादसे में मौत
    Breaking News

    चरही पुलिस की बात मानते तो बच जाती पांच जानें, भीषण सड़क हादसे में मौत

    azad sipahiBy azad sipahiMay 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रमोद उपाध्याय

    हजारीबाग। अगर चरही पुलिस की बात अगर लोग मान लिये होते तो पांच जानें बच सकतीं थीं। चरही पुलिस की टीम रविवार की सुबह चौक पर गयी थी। भीड़ को अपने-अपने घरों में जाने की हिदायत भी दी थी। पुलिस को देखकर लोग थोड़ी देर के लिए लोग इधर-उधर छुप गये पुलिस के जाते ही सभी फिर एकत्रित हो गये और भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गये। हादसे के बाद कोहराम मचा और अफरा-तफरी मच गयी। कुछ लोग पेपर पढ़ रहे थे तो कुछ चाय पी रहे थे।

    चरही स्थित घाटो मोड़ पर रविवार की सुबह करीब 6.30 बजे घटना घटी। एक खाली ट्रक लोडिंग के लिए जा रहा था। इसी बीच चरही चौक के पास अचानक विपरीत दिशा से एक खाली ट्रक आ गया। उस ट्रक को बचाने के चक्कर में हजारीबाग की ओर से आ रहे लोड ट्रक बाएं काटने के चक्कर में चौक के किनारे पेपर पढ़ रहे कई लोगों को रौंदते हुए एक खैनी दुकान में घुस गया। इस हादसे में जानकी प्रजापति, उसके बहनोई राजेंद्र प्रजापति, दिलीप गुप्ता, बैजनाथ ठाकुर उर्फ बैजू की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं ओमप्रकाश कुमार की मौत हजारीबाग अस्पताल में हुई है। ट्रक के नीचे दबे  संजय कुमार सिंह को स्थानीय ग्रामीण अथक प्रयास कर सुरक्षित बाहर निकाल पाने में सफल हुए। संजय कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। ट्रक के केबिन में दबे चालक को भी ग्रामीणों ने बाहर निकाला। ट्रक चालक को चरही पुलिस ने इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना में घायल देवलाल महतो को चरही स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ की सड़क जाम

    इधर इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शव को लेकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन उनकी मांगों पर आज तक विचार नहीं किया। चरही में लोग जमीन का मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण किये हुए हैं। इधर घटना स्थल पर विष्णुगढ़ के एसडीपीओ ओमप्रकाश, चुरचू प्रखंड की बीडीओ नीतू सिंह, चरही थाना प्रभारी जलधर तिग्गा सशस्त्र बल के जवानों के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।

    घटनास्थल पर पहुंचे डीसी, मुआवजे के आश्वासन के बाद हटा जाम, उठाये गये शव

    घटना की सूचना मिलने पर डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, डीडीसी विजया जाधव, सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज, चुरचू प्रखंड की बीडीओ नीतू सिंह, विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओमप्रकाश, जिला पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। डीसी भुवनेश प्रताप सिंह के आश्वासन के बाद चरही में जाम हटा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपीएससी ने क्वालिफाइंग मार्क्स को भी मेरिट में जोड़ा, परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल
    Next Article 9 लाख प्रवासी मजदूर लौटेंगे, उनके लिए रोजगार सृजन की व्यवस्था करे सरकार : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version