Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरकार का फोकस अब रोजगार पर: डॉ रामेश्वर
    Breaking News

    सरकार का फोकस अब रोजगार पर: डॉ रामेश्वर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 12, 2020Updated:May 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जीवन के साथ जीविका भी चाहिए। आधुनिक परिस्थिति में जीविका के बिना जीवन पर भी संकट आ जाना स्वभाविक है। ऐसी स्थिति में आर्थिक गतिविधियों को तेज गति देने की भी कोशिश निरंतर जारी है। डॉ उरांव ने मंगलवार को कांग्रेस राहत निगरानी समिति की बैठक के दौरान कहा कि लॉकडाउन-3 के बाद कुछ अन्य रियायत और छूट देने के संबंध में झारखंड सरकार फैसला लेगी। सरकार की ओर से पहले ही मनरेगा योजनाओं और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन को लेकर बड़ी पहल की गयी है। इन योजनाओं से लोगों को जीविका चलाने में सहूलियत भी हुई है। केंद्र सरकार की ओर से निर्माण कार्यां में भी छूट दी गयी थी, लेकिन निर्माण कार्य के लिए जरूरी सीमेंट और छड़ को लेकर कठिनाई हुई। अब और अधिक छूट मिलने की उम्मीद है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हालांकि इन छूट के बावजूद आवश्यक एहतियात बरतना जरूरी है। कहा कि कल-कारखानों को खोलने को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप कई प्रकार की छूट मिली है, लेकिन कई छोटे कल-कारखाने चलाने वाले लोग उनके पास भी आ रहे हैं और यह बता रहे हैं कि जो शर्ते निर्धारित की गयी है, जिसके तहत सभी कामगारों को परिसर में ही रखने और खाने-पीने की व्यवस्था करनी होगी, छोटे स्थान पर यह संभव नहीं हो पा रहा है।

    ग्रीन और ऑरेंज जोन में मिलेगी छूट

    वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आने वाले समय में ग्रीन जोन में तो कोई दिक्कत नहीं होगी, ऑरेंज जोन में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी, लेकिन रेड जोन और कंटेनमेंट एरिया में पूरी छूट नहीं दी जा सकती है। कहा कि सरकार सभी प्रवासी कामगारों की घर वापसी के लिए प्रयासरत है।

    खुले ह्रदय से सहयोग करे केंद्र: आलोक दुबे
    प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र संकट की घड़ी में खुले हृदय से झारखंड का सहयोग करे। निगरानी समिति की बैठक के बाद आलोक कुमार दुबे ने कहा कि कृषि आशीर्वाद योजना फिर से शुरू करने के पहले यह समझना चाहिए कि अब तक झारखंड को कोई विशेष सहायता भी नहीं मिली है। जीएसटी का हजारों करोड़ बकाया है। ऐसी स्थिति में भाजपा नेता रघुवर दास को केंद्र से यह मांग करनी चाहिए कि किसानों के बैंक खाते में सहायता राशि उपलब्ध कराये।

    मांगों पर विचार करे केंद्र: शाहदेव 
    कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने केंद्र सरकार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए मनरेगा योजनाओं के लिए अधिक से अधिक राशि आवंटित करने और उद्योगों को विशेष रियायतें देने की मांग की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसकी मांग रखी है। केंद्र को इस पर विचार करना चाहिए।

    विशेष पैकेज दे केंद्र सरकार: डॉ राजेश
    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि अब भी झारखंड के लाखों प्रवासी कामगार और अन्य नागरिक देश के दूसरे हिस्सों में फंसे है। इन सभी की घर वापसी सुनिश्चित होनी चाहिए। साथ ही भारत सरकार समय रहते विशेष पैकेज की घोषणा नहीं करती है, तो देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में पेट्रोल-डीजल 2.50 रुपये महंगा, बढ़ी हुई दरें रात 12 बजे से लागू
    Next Article सरयू राय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कहा: असमंजस में हैं लोग
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version