Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गांव में ही रोजगार मुहैया कराने पर सरकार का फोकस: आलमगीर
    Breaking News

    गांव में ही रोजगार मुहैया कराने पर सरकार का फोकस: आलमगीर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन के शुरूआती दौर में राज्य में सिर्फ 800 श्रमिक काम कर रहे थे, लेकिन अभी 2 लाख 82 हजार श्रमिक ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में कार्यरत हैं। पूरे राज्य में 72 हजार 408 योजनाओं पर काम चल रहा है और प्रदेश की 4079 पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का किर्यान्वयन किया जा रहा है। आने वाले समय में इन योजनाओं में कार्यरत श्रमिकों की संख्या दोगुनी से तिगुनी हो जायेगी। अभी बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार वापस लौट रहे हैं। एहतियात के तौर पर सभी को क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। क्वारेंटाइन अवधि खत्म होते ही सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। मंत्री आलमगीर आलम शनिवार को प्रदेश कांग्रेस राहत निगरानी समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।बैठक में वापस लौट रहे प्रवासी कामगारों और उनके परिवारों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा हुई।

    ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार ने राज्य में रहने वाले सभी जरूरतमंद और निर्धन परिवारों को भोजन और अनाज उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। गांव-पंचायत में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तीन बड़ी योजनाओं की शुरूआत की गयी है। इधर, राज्य सरकार ने बीमारी को लेकर जांच भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पैनिक होने या चिंता करने की कोई बात नहीं है। लोग घबराये नहीं।

    इस मौके पर प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी को लेकर गठित समिति और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे अंतर जिला प्रवासी श्रमिकों की सूची तैयार की गयी है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि विभिन्न जिलों में फंसे करीब 1400 श्रमिक अपने गृह जिला वापस लौटना चाहते हैं। पार्टी द्वारा प्रशासन के सहयोग से इनसभी की घर वापसी सुनिश्चित करायी जायेगी। बैठक में समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू, मानस सिन्हा, रवींद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना संकट में गरीबों और जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाना ही सबसे बड़ा धर्म : धर्मपाल सिंह
    Next Article जामताड़ा में नहीं मिली एंबुलेंस, ठेला से अस्पताल निकले परिजन
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version