रांची (आजाद सिपाही)। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा , रांची में संगत के सहयोग से गरीब, असहायों और कई राज्यों के झारखंड में फंसे यात्रियों के लिए फिर से लंगर की व्यवस्था की गयी। अब तक 15000 जरूरतमंदो तक यह सेवा दी जा चुकी है। अश्मीत सिंह (सिदक) ने गुरुद्वारा साहिब से लंगर पंजाबी भवन में 55 लाभुकों को लगातार लंगर पहुचाने की सेवा दे रहे हैं। महासचिव गगनदीप सिंह सेठी के द्वारा निर्धारित पदाधिकारियों को इस लंबे अवधि तक संचालन के लिए दो दलों में जिम्मेदारी दी गयी। अध्यक्ष गुरमीत सिंह के तत्वावधान में लंगर तैयार करने की जिम्मेदारी भूपिंदर सिंह, रंजीत सिंह दौड़, सह सचिव गुरजीत सिंह छतवाल, जसप्रीत सिंह नागी के साथ संगत से आये लोगों को भी दी गयी। लंगर वितरण में गुरमीत सिंह, हरजीत स्विनकी, तजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सलूजा, हरमीत सिंह टिंकू, इंदरजीत सिंह सभरवाल आदि शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



