Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»हरियाणा में शराब पर कोरोना सेस, 50 रुपए बोतल तक बढ़े दाम
    ताजा खबरें

    हरियाणा में शराब पर कोरोना सेस, 50 रुपए बोतल तक बढ़े दाम

    sonu kumarBy sonu kumarMay 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा सरकार ने भी अंतत: अर्थव्‍यवस्‍था की डगमगाती नाव को शराब पर कोरोना सेस के जरिये खजाना भर कर पार ले जाने का फैसला कर लिया। सरकार ने सभी प्रकार की शराब पर कोविड उप-कर लगा दिया है। देशी शराब पर कोविड उप-कर 5 रुपये प्रति क्वार्ट, भारत में बनी विदेशी शराब पर 20 रुपये प्रति क्वार्ट, स्ट्रॉंग बीयर पर 5 रुपये, अन्य बीयर पर 2 रुपये और आयातित विदेशी शराब (आईएफएल) पर 375 मिलीलीटर से बड़े पैक पर 50 रुपये प्रति पैक होगा। ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक 2020-21 के लिए राज्य सरकार की आबकारी नीति 6 मई, 2020 से प्रभावी होगी और 19 मई, 2021 तक लागू रहेगी।

    सरकार ने आबकारी नीति में कई संशोधन किए हैं। इसके अनुसार, एल-2, एल-14ए और अन्य सहवर्ती लाइसेंसों की वैधता अवधि 19 मई, 2021 तक रहेगी। सभी लाइसेंसधारक अपना लाइसेंस उसी लाइसेंस शुल्क पर संचालित करेंगे, जिस पर यह कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले आवंटित किए गए थे। बहरहाल, लाइसेंसों के संचालन के दौरान हितधारकों की शिकायतों के निवारण के लिए मंत्रियों के एक समूह का गठन किया गया है।

    सभी प्रकार की शराब पर कोविड उप-कर लगाया जाएगा। बीयर समेत देशी से लेकर विदेशी शराब तक को उप-कर के दायरे में लाया गया है। प्रतिभूति एवं लाइसेंस फीस की भुगतान अनुसूची में भी संशोधन किया गया है, ताकि नकदी संकट की कठिनाई को दूर करने के लिए लाइसेंसधारकों को कुछ छूट दी जा सके।

    शराब के रिटेल आउटलेट्स के संचालन का समय शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में प्रात: 7 बजे से सायं 7 बजे तक होगा। अनुमत कक्ष की अनुमति नहीं होगी। रिटेल लाइसेंसधारक केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार ही कार्य करेंगे। कंटेनमेंट जोन में शराब की दुकान चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सेल्समैन के साथ-साथ ग्राहकों को भी फेस मास्क पहनना होगा। लाइसेंसधारक को समुचित सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करनी होगी। उसे सेल्स काउंटर पर पर्याप्त मात्रा में सेनिटाइजर उपलब्ध करवाने होंगे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामायण कथा: शबरी का अपमान
    Next Article आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, हिज्बुल कमांडर समेत 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर
    sonu kumar

      Related Posts

      मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

      August 7, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version