Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विमान यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये दिशा-निर्देश
    Breaking News

    विमान यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये दिशा-निर्देश

    azad sipahiBy azad sipahiMay 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने रविवार को घरेलू विमान यात्रा के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक विदेशों से भारत लौट रहे प्रवासियों को 14 दिनों तक अनिवार्य एकांतवास (क्वारंटीन) में रहना होगा। 14 दिनों में सात दिनों तक संस्थागत एकांतवास केंद्रों में अपनी लागत पर और सात दिनों तक घर पर एकांतवास में बिताना होगा। दूसरी तरफ, घरेलू यात्रा के लिए सभी यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करना होगा कि यात्रा से पहले उनकी स्क्रीनिंग की जाए और इसके बाद उन्हें विमान में चढ़ने की अनुमति दी जाए।

    इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि सोमवार से शुरू हो रही घरेलू उड़ान सेवा की पहली उड़ान शाम 4:30 बजे आईजीआई के ट्रमिनल-3 से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट निजी विमानन सेवा के इंडिगो की फ्लाइट होगी। डायल ने कहा कि अभी हर दिन 190 फ्लाइट टेक ऑफ और इतनी ही फ्लाइट को लैंड करने की इजाजत नागरिक उड्डायन मंत्रालय ने दी है।  विमानों के सुचारु रूप से संचालन के लिए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल), केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), दिल्ली पुलिस, एयरलाइंस कंपनियां और अन्य तमाम संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ काम करेगी।

    विमान यात्रियों के लिए इऩ राज्यों में 14 दिन एकांतवास जरूरी
    ओडिशा, पंजाब, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश सरकार ने विमान से वापस आने वालों को एकांतवास में रखने का फैसला लिया है।  ग्रामीण क्षेत्रों में 7 दिनों का संस्थागत और 7 दिनों का घरेलू एकांतवास होगा। शहरी क्षेत्रों में 14 दिनों का अनिवार्य घरेलू एकांतवास रहेगा। पंजाब, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश ने भी कहा है कि विमान से आने वाले यात्रियों को 14 दिन घरेलू एकांतवास में रहना होगा।

    दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने भी घरेलू उड़ानों की अनुमति दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र ने घरेलू नागरिक उड्डयन परिचालन को राज्य और राज्य से बाहर के लिए अनुमति दे दी है। निर्णय को अंतिम रूप देने से पहले राज्यों से विचार-विमर्श किया गया। यह देखते हुए कि बुकिंग शुरू हो गई है और यात्री सोमवार से उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्वारंटाइन सेंटर में नहीं परोसा मुर्गा और मछली, तोड़ दिया आशा वर्कर का हाथ
    Next Article कल से उड़ान भरेगा देश, लेकिन महाराष्ट्र फिलहाल तैयार नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version