Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कल से उड़ान भरेगा देश, लेकिन महाराष्ट्र फिलहाल तैयार नहीं
    Breaking News

    कल से उड़ान भरेगा देश, लेकिन महाराष्ट्र फिलहाल तैयार नहीं

    azad sipahiBy azad sipahiMay 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुंबई । मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिलहाल अभी सोमवार से महाराष्ट्र में विमान सेवा शुरू करने पर असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए अभी यहां से घरेलू उड़ानें शुरू करने की स्थिति नहीं है। इस बारे में रविवार सुबह उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से भी बात करके वक्त मांगा है।
    मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि आज सुबह मैंने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की और उनसे अनुरोध किया कि हमें घरेलू हवाई यात्रा फिर से शुरू करने के लिए तैयारी करने का कुछ समय दिया जाए।उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस समय मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना के मरीज बड़ी तादाद में मिल रहे हैं। इसलिए उन्हें विमान सेवा के लिए लगने वाली व्यवस्था के लिए कुछ वक्त लग सकता है। इसका आकलन करना होगा। इसलिए इसके लिए वक्त मांगा है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कह सकते कि 31 मई तक लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। हमें देखना होगा कि हम कैसे आगे बढ़ें। आने वाला समय महत्वपूर्ण है क्योंकि वायरस तेजी से बढ़ रहा है। मैं मेडिकल बिरादरी के साथ हर परिस्थिति में होने का भरोसा दिलाता हूं।
    उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद राज्य में जनजीवन को पटरी पर लाने का प्रयास जारी है लेकिन लोगों को भी संयम रखना आवश्यक है। मुसलमान भाई घर में रहकर ईद मनाएं तथा सभी धर्म के लोग घर में ही अपने इष्ट देव से कोरोना जैसे संकट से मुक्ति की प्रार्थना करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय महाराष्ट्र कोरोना जैसे संकटकाल के दौर में हैं, इसलिए कोई भी इस पर राजनीति न करें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोगों के मन में सवाल है कि 31 मई के बाद क्या होगा? लॉकडाउन का क्या होगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का अब नाम ही मत लीजिए लेकिन जिस तरह से अचानक लॉकडाउन लाद दिया गया, उसी तरह इसे अचानक समाप्त नहीं किया जा सकता। वह धीरे-धीरे इसे खत्म करेंगे और धीरे-धीरे एक के बाद एक इस तरह जीवनावश्यक सेवाएं शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बाद जीवन को पटरी पर लाने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। राज्य में 50 हजार कारखाने शुरू कर दिए गए हैं और साढ़े 5  लाख श्रमिकों ने काम करना भी शुरू कर दिया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने राज्य में सवा से डेढ़ लाख तक मई के अंत तक कोरोना मरीज होने का अंदाजा व्यक्त किया था लेकिन राज्य में अब तक सिर्फ 47 हजार ही कुल कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें से 14 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस समय सिर्फ 33 हजार कोरोना मरीजों का इलाज अस्पतालों में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना से सख्ती से निपट रही है। इसी वजह से कोरोना के मरीजों की संख्या पर नियंत्रण हो सका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविमान यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये दिशा-निर्देश
    Next Article पूर्व मंत्री एवं बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version