Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
    अन्य खबर

    दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

    azad sipahiBy azad sipahiMay 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ललितपुर । सौजना थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव में शुक्रवार को सुबह कुएं में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव पानी में उतराते देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को बाहर निकलवा कर पंचनामा भरने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर ससुरालवालों ने दो मासूमों के साथ मां के आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने एक लाख रुपये दहेज का न देने पर हत्या कर शवों को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
    सौजना थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी रामकुंवर (24) पत्नी महेश व उसके पुत्र गजेन्द्र (6) तथा पुत्री वर्षा (4) के शव आज कुएं में पाये गये हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिये शवों के पंचनामा भरने की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका के पति महेश ने बताया कि मामूली कहासुनी में रामकुंवर अपने दो बच्चों को लेकर घर से गुरुवार की रात निकल गयी थी। जब वह नहीं लौटी तो रात भर खोजबीन की गयी। उसने बताया कि गांव के बाहर कुएं में पत्नी ने पहले अपने दोनों बच्चों को फेंक दिया फिर उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
    महरौनी कोतवाली क्षेत्र के किसरदा गांव के मजरा टपरियन निवासी मृतका के पिता परसादी ने बताया कि उसने पुत्री रामकुंवर की शादी वर्ष 2011 में महेश के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराली जन दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। एक लाख रुपये न देने पर तीनों की हत्या कर शवों को कुएं में फेंक दिया गया है।
    थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि मां और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। मामले की जांच भी करायी जा रही है।
    पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। इस मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिये गये हैं। मामले की जांच करायी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकामगारों के वापस लौटने तक जारी रहेगा नि:शुल्क ट्रेनों का संचालन : योगी
    Next Article बलिया : ‘आत्मनिर्भर’ बनने को स्कूली ड्रेस बनाने का हुनर सीख रहीं महिलाएं
    azad sipahi

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version