वॉशिंगटन. दुनिया में करोनावायरस से अब तक दो लाख 48 हजार 241 लोगों की मौत हो चुकी है। 35 लाख 68 हजार 143 संक्रमित हैं, जबकि 11 लाख 57 हजार 248 ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में संक्रमण के 11 लाख 88 हजार 421 केस हैं। यहां सबसे ज्यादा 68 हजार 602 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, न्यूजीलैंड में सात हफ्ते में पहली बार 24 घंटे में संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला। वहीं, जर्मनी में 25 मार्च के बाद सबसे कम 43 लोगों की जान गई। इसके साथ ही देश में अब तक 6692 लोगों की जान जा चुकी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version