Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में बढ़ा मर्ज, अब लॉकडाउन ही दवा
    Top Story

    झारखंड में बढ़ा मर्ज, अब लॉकडाउन ही दवा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 16, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वैश्विक महामारी कोरोना का संकट झारखंड में गहराने लगा है। पिछले 45 दिन में राज्य में संक्रमितों की संख्या दो सौ से पार पहुंच गयी है और आधे से अधिक जिलों में लोग इस खतरनाक संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। यह इस खूबसूरत और खनिज संपदा से भरपूर प्रदेश के लिए खतरे की घंटी है। राहत की बात इतनी ही है कि राज्य में इस संक्रमण से होनेवाली मौतों की संख्या बहुत कम है। लेकिन इससे खतरा कम नहीं हो जाता। देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण अगले दो दिन में खत्म होने वाला है, लेकिन झारखंड की सवा तीन करोड़ आबादी को चौथे चरण के लिए भी तैयार हो जाना चाहिए, क्योंकि यहां अब संक्रमण के फैलने की रफ्तार तेज हुई है। बाहर से आनेवाले लोगों के जरिये यह महामारी झारखंड में पैर पसार रही है और इसे रोकने का एकमात्र उपाय लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना ही है। झारखंड जैसे राज्य में यदि संक्रमण का सामुदायिक दौर शुरू हो गया, तो स्थिति बेकाबू हो जायेगी और पूरा प्रदेश तबाही की कगार पर पहुंच जायेगा, यह बात सरकार को, प्रशासन को और आम लोगों को समझ लेनी चाहिए। झारखंड का मर्ज लगातार बढ़ रहा है और इसे लॉकडाउन जैसी कड़वी दवा की जरूरत है। झारखंड में लॉकडाउन बढ़ाने के औचित्य को रेखांकित करती आजाद सिपाही ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

    झारखंड में कोरोना संक्रमण ने दोहरा शतक जमा लिया है। महज 45 दिन में ही संक्रमितों की संख्या दो सौ के पार पहुंच गयी है। राज्य के 24 में से आधे से अधिक जिलों में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। यह इस राज्य के लिए वाकई चिंताजनक स्थिति है। हालांकि संतोष की बात यही है कि कोरोना के संक्रमण से राज्य में मौतों की संख्या नगण्य है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यहां की आबोहवा और यहां के लोगों में प्रतिरोधक क्षमता देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले अधिक मजबूत है। लेकिन यह कहीं से भी खुश होनेवाली बात नहीं है।
    कोरोना के कारण झारखंड समेत पूरा देश 25 मार्च से लॉकडाउन झेल रहा है। झारखंड में कोरोना का पहला मामला 31 मार्च को रांची में सामने आया था, लेकिन उसके बाद से यह लगातार बढ़ता जा रहा है। रांची के अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, पलामू, गढ़वा, लातेहार और जमशेदपुर जिलों में कोरोना के संक्रमित मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि बोकारो, धनबाद और देवघर संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, लेकिन रांची और दूसरे जिलों में जिस तरह मामले बढ़ रहे हैं, स्थिति गंभीर होती जा रही है। ऐसे में अब एकमात्र उपाय यही नजर आ रहा है कि झारखंड में लॉकडाउन को बढ़ाया जाये। देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण अगले दो दिन में खत्म हो जायेगा, लेकिन झारखंड को अभी लंबा सफर तय करना है।
    अब तक यह तो साफ हो गया है कि झारखंड में कोरोना का संक्रमण बाहर से ही आ रहा है। तबलीगी जमात की विदेशी महिला से हुई शुरुआत अब देश के दूसरे हिस्सों में फंसे लोगों के लौटने के साथ बढ़ने लगी है। इस पर तत्काल लगाम लगाने की जरूरत है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि अब भी झारखंड के लोगों को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं है। लोगों को यह समझना होगा कि यदि झारखंड में संक्रमण का सामुदायिक विस्तार शुरू हो गया, तो स्थिति बेकाबू हो जायेगी। एक बार यदि यह संक्रमण गांवों तक पहुंच गया, तो फिर झारखंड को बचाने का कोई रास्ता नहीं बचेगा। यह निराशावादी नजरिया तो है, लेकिन हकीकत है। झारखंड के पास न तो संसाधन है और न सुविधा। ऐसे में यदि संक्रमितों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही, तो फिर उनका इलाज भी संभव नहीं हो सकेगा। इसलिए लोग जितनी जल्दी सतर्क हो जायें, उतना ही अच्छा होगा।
    सरकार और प्रशासन के स्तर पर भी अब सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है। लोग जिस तरह लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं और समूह में जमा हो रहे हैं, संक्रमण के फैलने का खतरा उतना ही बढ़ता जा रहा है। पवित्र रमजान के महीने में सामूहिक इफ्तार की खबरें भी आयी हैं, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आयी है। यह लॉकडाउन के निर्देशों का सरासर उल्लंघन तो है ही, समाज को खतरे में डालने का प्रयास भी है। ऐसे अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। धार्मिक आयोजन तो बाद में भी होते रहेंगे। हमें यह समझना होगा कि जिस तरह सरहुल और रामनवमी की परंपरा को इस साल तोड़ा गया, क्या झारखंड को बचाने के लिए रमजान और दूसरे त्योहारों की परंपरा को स्थगित नहीं किया जा सकता है। समाज के सभी वर्गों और संप्रदायों को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा और झारखंड को बचाने के लिए आगे आना होगा।
    यह भी एक हकीकत है कि कोरोना का संक्रमण रोकने में आम लोगों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। बाहर से आनेवाले लोगों की सूचना देना और उन्हें समुचित जांच के लिए प्रस्तुत करना सभी का कर्तव्य है। जांच रिपोर्ट आने तक सभी को एकांतवास में रहना जरूरी है, ताकि सामुदायिक संक्रमण की किसी भी आशंका को दूर किया जा सके। सरकार और प्रशासन के लिए भी अब यह जरूरी हो गया है कि वह सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराये। किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन को सख्ती से रोका जाये, चाहे वह धार्मिक हो या सामाजिक। जब तक प्रशासन सक्रिय नहीं होगा और लोग नहीं समझेंगे, कोरोना के खिलाफ जंग में अब तक की गयी मेहनत पर पानी फिर जायेगा।
    इसलिए झारखंड में लॉकडाउन को बढ़ाया ही जाना चाहिए, ताकि लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोका जा सके। बहुत से लोगों को इस नजरिये से इत्तेफाक नहीं होगा, लेकिन गंभीर होते मर्ज को ठीक करने के लिए अब इसी कड़वी दवा की जरूरत है। यदि झारखंड में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया गया, तो यकीन मानिये, कोरोना इसे तबाही की कगार पर लाकर खड़ा कर देगा। तब हमारे सामने हाथ मलने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। इसलिए हमें लॉकडाउन के चौथे और सबसे सख्त चरण के लिए तैयार रहना चाहिए। राज्य सरकार के लिए भी यह एक कड़वा और अलोकप्रिय फैसला होगा, लेकिन आज झारखंड को इसी फैसले की जरूरत है।

    Merge increased in Jharkhand now drug lockdown
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचरही रेलवे साइडिंग से कोयला तस्करी कराती रही हजारीबाग पुलिस
    Next Article दिल्ली: 24 घंटे में कोरोना के 472 नए मामले, अब तक 115 की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026

      ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version