रांची। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण का स्वप्न देखने वाले और भारत में संचार क्रांति के जनक हमारे प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय राजीव गांधी को हम नमन करते हैं। चुटिया में स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संजय पांडेय बोल रहे थे। इस अवसर पर डेढ़ सौ जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि भारत को 21वीं सदी का एक सक्षम राष्ट्र बनाने तथा का सपना देखते हुए उन्होंने भारत में दूरसंचार एवं कंप्यूटर क्रांति की शुरूआत की, जिसके चलते तत्कालीन समय में भारत ने विश्व पटल पर अपना एक ऊंचा मुकाम हासिल किया।
श्री पांडे ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए हर मोर्चे पर एक गंभीर पहल करते हुए कठोर निर्णय लिया, जिससे भारत भविष्य का एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बन सके। भारत के लोकतांत्रिक भविष्य को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने देश के विकास में भागीदारी निभाने के लिए मतदान करने की आयु सीमा को 18 वर्ष करने की एक क्रांतिकारी पहल की थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सदस्य ज्योति सिंह मथारू, महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष उदय प्रताप, दीपक ओझा, नितिन सिरमौर, अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, रवि साहू, विजय बढ़ई सहित अन्य उपस्थित थे।