Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वापसी की जद्दोजहद में पिस रहे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सूरत में पिटे और बेंगलुरु में पुलिस के साथ झड़प
    Breaking News

    वापसी की जद्दोजहद में पिस रहे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सूरत में पिटे और बेंगलुरु में पुलिस के साथ झड़प

    azad sipahiBy azad sipahiMay 8, 2020Updated:May 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के लाखों प्रवासी मजदूर वापसी की जद्दोजहद में परदेस में पिस रहे हैं। विभिन्न राज्यों में फंसे ये मजदूर घर वापसी को लेकर बेचैन हैं। भूख-प्यास और अपनों के बीच पहुंचने की व्याकुलता में वहां के लोगों और पुलिस से पिटने को विवश हैं। घर लौटने के लिए ये मजदूर कुछ भी करने को तैयार हैं। इधर, पक्ष-विपक्ष के राजनीतिज्ञ इसे लेकर बयानबाजी में मशगूल हैं। शुक्रवार को बेंगलुरु और सूरत में ऐसी ही दो घटनाएं घटीं, जिनमें यहां प्रवासी मजदूरों को अपमान और शारीरिक चोट का दंश झेलना पड़ा। बेंगलुरु में जैसे ही मजदूरों को पता चला कि सरकार ने उन्हें वापस लौटने की मंजूरी दे दी है और यहां से एक ट्रेन झारखंड के लिए खुलनेवाली है, बस हजारो मजदूर बेंगलुरु सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गये। इससे स्टेशन पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मुंबई वाली स्थिति ने दुहरायी जाये, इसे देखते हुए पुलिस के साथ बेंगलुरु के कमिश्नर स्वयं वहां पहुंच गये। पहले तो उन्होंने मजदूरों को समझाया कि ऐसा नहीं है। जिन्हें लौटना है, सरकार उनका रजिस्ट्रेशन करा रही है।

    इसके आधार पर उन्हें फोन द्वारा सूचित कर स्टेशन बुलाया जायेगा। एक साथ इतने लोगों को नहीं भेजा जा सकता। कुछ मजदूर तो उनकी बातों को समझ गये, कुछ नहीं। इसे लेकर हंगामा होता रहा। कई बार पुलिस को सख्ती भी करनी पड़ी और मजदूरों को लाठियां भी खानी पड़ी। उधर, सूरत में कई झारखंडी मजदूरों की शुक्रवार दोपहर पिटाई कर दी। दरअसल कुछ स्थानीय नेताओं ने मजजूरों की वापसी के नाम पर उनसे पैसे ले लिये थे। प्रत्येक मजदूर से लगभग एक से डेढ़ हजार रुपये लिये गये थे। परंतु वापसी की कोई व्यवस्था नहीं होती देख झारखंड के मजदूर उस नेता के घर पैसा वापस मांगने पहुंच गये। इस पर उस नेता के समर्थकों ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मजदूरों की पिटाई कर दी। बेबस मजदूर घर वापस लौटने की जद्दोजहद में बाहर परदेस में पिटते रहे। बाद में पुलिस ने वहां पहुंच कर मजदूरों को बचाया। मजदूर झारखंड सरकार से लगातार याचना कर रहे हैं कि उनके वापस लौटने की व्यवस्था की जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेल्लोर से हटिया पहुंची स्पेशल ट्रेन, 1200 से ज्यादा यात्री पहुंचे हटिया
    Next Article फीस पर स्कूल मैनेजमेंट, सरकार और अभिभावक सबको बड़ा दिल दिखाने की जरूरत : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत को अब आतंकी घुसपैठ से अलर्ट रहने की जरूरत

      May 19, 2025

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version