Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM मोदी बोले- कोरोना से लड़ाई में योग और आयुर्वेद काफी अहम
    Breaking News

    PM मोदी बोले- कोरोना से लड़ाई में योग और आयुर्वेद काफी अहम

    sonu kumarBy sonu kumarMay 31, 2020Updated:May 31, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । देश भर में लॉकडाउन में विस्तार के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी देश के लोगों को इस कार्यक्रम के जरिए संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में पूरी मजबूती के साथ कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ी जा रही है। पीएम मोदी ने एक बार फिर लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो गज की दूरी के नियमों में जरी भी ढील न बरतें

    कोरोना के खिलाफ लड़ाई का यह रास्ता लंबा है। एक ऐसी आपदा जिसका पूरी दुनिया के पास कोई इलाज नहीं है। जिस प्रकार रेलवे के कर्मचारी आज जुटे हुए हैं, वे भी एक प्रकार से अग्रिम पंक्ति में खड़े कोरोना वॉरियर्स ही हैं: पीएम मोदी

    – कोरोना के खिलाफ लड़ाई का यह रास्ता लंबा है। एक ऐसी आपदा जिसका पूरी दुनिया के पास कोई इलाज नहीं है। जिसका कोई पहले का अनुभव ही नहीं है। ऐसे में नई नई चुनौतियों और उसके कारण परेशानियां हम अनुभव कर रहे हैं: पीएम मोदी

    – हमारे देश में भी कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो कठिनाई में न हो, परेशानी में न हो और इस संकट की सबसे बड़ी चोट अगर किसी पर पड़ी है तो वो हमारे गरीब, मजदूर, श्रमिक वर्ग पर पड़ी है। उनकी तकलीफ, उनका दर्द, उनकी पीड़ा शब्दों में नहीं कही जा सकती: पीएम मोदी

    – हमारे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, मीडिया के साथी ये सब जो सेवा कर रहे हैं, उसकी चर्चा मैंने कई बार की है। मन की बात में भी मैंने उसका जिक्र किया है। सेवा में अपना सब कुछ समर्पित कर देने वाले लोगों की संख्या अनगिनत है: पीएम मोदी

    – कोरोना से होने वाली मृत्यु दर भी हमारे देश में काफी कम है। जो नुकसान हुआ है, उसका दु:ख हम सबको है, लेकिन जो कुछ भी हम बचा पाएं हैं, वो निश्चित तौर पर देश की सामूहिक संकल्पशक्ति का ही परिणाम है: पीएम मोदी

    – देश में सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है। हमारी जनसंख्या ज्यादातर देशों से कई गुना ज्यादा है, फिर भी हमारे देश में कोरोना उतनी तेजी से नहीं फैल सका, जितना दुनिया के अन्य देशों में फैला है: पीएम मोदी

    – तमाम सावधानियों के साथ, हवाई जहाज उड़ने लगे हैं, धीरे-धीरे उद्योग भी चलने शुरू हो गए हैं, यानी, अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है। ऐसे में, हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। दो गज की दूरी के नियम हो या मास्क लगाने की बात इसमें जरा भी ढिलाई नहीं बरतनी है: पीएम मोदी

    – कोरोना के प्रभाव से मन की बात भी अछूती नहीं रही है। पिछली मन की बात के समय पैसेंजर ट्रेन, बसें, हवाई सेवा बंद थी, लेकिन इस बार काफी कुछ खुल चुका है: पीएम मोदी

    शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 जून से शुरू होने वाले लॉकडाउन के अगले चरण के तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी गतिविधियों को फिर से खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नई गाइडलाइंस में तीन चरणों में प्रतिबंधों को हटाने का खाका पेश किया है। पहले चरण में आठ जून से धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल को खुल जाएंगे। दूसरे चरण में स्कूलों, कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों को जुलाई से खोला जाएगा। तीसरे चरण में मेट्रो, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल समेत अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को खोला जाएगा।

    बता दें कि मन की बात का यह संस्करण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह के एक दिन बाद हो रहा है। मन की बात के 64वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के कारण देश में व्याप्त स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया था और लोगों से आग्रह किया था कि वे लॉकडाउन के दौरान गरीबों, प्रवासियों और जरूरतमंदों की मदद करें।

    उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई लोगों द्वारा संचालित है और जनता और प्रशासन द्वारा एक साथ लड़ी जा रही है।प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। लॉकडाउन को बाद में 31 मई तक बढ़ाया गया था।

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत ने शनिवार को सर्वाधिक 7,964 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 265 लोगों की भी मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,73,763 हो गई है, 86,422 सक्रिय मामले हैं और अब तक 82,370 ठीक हो चुके हैं। वहीं, जानलेवा वायरस की वजह से कुल 4,971 लोगों की जान जा चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
    Next Article तीन चरणों में खत्म होगा लॉकडाउन आठ से खुलेंगे धर्मस्थल और रेस्टोरेंट
    sonu kumar

      Related Posts

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025

      रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version