Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तीन चरणों में खत्म होगा लॉकडाउन आठ से खुलेंगे धर्मस्थल और रेस्टोरेंट
    Breaking News

    तीन चरणों में खत्म होगा लॉकडाउन आठ से खुलेंगे धर्मस्थल और रेस्टोरेंट

    azad sipahiBy azad sipahiMay 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बाहर में प्रतिबंध का फैसला राज्य लेंगे

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है और कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को शुरू किया जायेगा। देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण के खत्म होने से एक दिन पहले शनिवार शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नयी गाइडलाइन जारी की। इसके तहत लॉकडाउन को तीन चरणों में खत्म करने का एलान किया गया है, जबकि कंटेनमेंट जोन के बाहर प्रतिबंधों के बारे में फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया है।

    नयी गाइडलाइन के अनुसार फेज एक आठ जून से शुरू होगा। इसमें सभी धार्मिक स्थल खुल जायेंगे। होटल, रेस्त्रां और दूसरी हॉस्पिटैलिटी सेवाओं की शुरूआत हो जायेगी। शॉपिंग मॉल भी खुल जायेंगे। इनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एसओपी जारी की जायेगी। दूसरे फेज में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, ट्रेनिंग, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि को खोलने का फैसला जुलाई में लिया जायेगा। इसके लिए सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, संस्थाओं, अभिभावकों और सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा। नयी गाइडलाइन के अनुसार तीसरे फेज में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार और आॅडोटोरियम को शामिल किया गया है। इन्हें खोलने से पहले एक बार स्थिति की समीक्षा की जायेगी। तीसरे चरण में ही सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों को खोलने का फैसला लिया जायेगा।

    नाइट कर्फ्यू का बदला समय
    नयी गाइडलाइन में कहा गया है कि देश में नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। हालांकि इसके लिए समय में बदलाव किया गया है। अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक गैर जरूरी काम से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। लॉकडाउन चार तक यह समय शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक था।

    कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन : गृह मंत्रालय
    गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देश के सभी कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन की पहचान जिला अधिकारियों के द्वारा की जायेगी। कंटेनमेंट जोन में केवल जरूरी गतिविधियों की छूट रहेगी। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन नियमों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी व्यक्ति को कंटेनमेंट जोन से बाहर जाने या बाहर से कंटेनमेंट जोन में जाने की इजाजत नहीं होगी। राज्य बफर और जोन की भी पहचान कर सकते हैं।

    कंटेनमेंट जोन के बाहर प्रतिबंध का फैसला राज्यों पर
    गृह मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति को देखते हुए यदि राज्यों को कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों पर रोक की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे ऐसा कर सकेंगे।
    फेज-1 (आठ जून से)
    सार्वजनिक स्थान, धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल।
    फेज-2 (जुलाई से)
    स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जायेंगे।
    फेज-3 (तारीख तय नहीं)
    अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क।

     नयी गाइडलाइन की बड़ी बातें

    • कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी छूट।
    • ’एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की जरूरत नहीं होगी।
    • ’आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे के बीच व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
    • ’कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश के तहत फेस मास्क और सामाजिक दूरी के मानदंडों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
    • ’गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों को घरों में रहने के निर्देश।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM मोदी बोले- कोरोना से लड़ाई में योग और आयुर्वेद काफी अहम
    Next Article कोरोना काल और झारखंड की पॉलिटिक्स
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      पाकिस्तान को बेनकाब करने उतरी पीएम मोदी की टीम

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version