Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने गोवा के स्थापना दिवस पर दी बधाई
    ताजा खबरें

    राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने गोवा के स्थापना दिवस पर दी बधाई

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । वर्ष 1987 में देश का 25वां पूर्ण राज्य बनने वाले गोवा का आज 30 मई को 33वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड और उपाराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत अन्य लोगों ने राज्यवासियों को बधाई दी है।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को ट्वीट संदेश में कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर गोवा के लोगों को बधाई। गोवा अपने प्राकृतिक सौंदर्य और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। गोवा के लोग अतिथि सत्कार, सद्भाव और भाईचारे की भावना के लिए जाने जाते हैं। मेरी कामना है कि आने वाले वर्षों में यह सुंदर राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।

    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सभी गोवावासियों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, लोगों के प्यार भरे व्यवहार और अपनी जीवंत संस्कृति से गोवा सहज ही पूरे भारत और विश्व के पर्यटकों का मन मोह लेने वाला है। गोवा अद्वितीय है। राज्य की खुशहाली व प्रगति के लिए मेरी अशेष शुभकामनाएं।

    वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी गोवा के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ‘गोवा के हमारे भाई-बहनों को राज्य दिवस पर बधाई। आपका शांतिपूर्ण स्वभाव और विविधतापूर्ण संस्कृति हमारे राष्ट्रीय जीवन में अतिरिक्त खुशियां लाते हैं।’कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘गोवा के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं। वर्ष 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक दिन पर गोवा भारत गणराज्य का एक राज्य बना था।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की मौत
    Next Article उप्र :सेतु निगम बोर्ड में राज्यपाल की मंजूरी पर तीन निदेशक तैनात
    azad sipahi

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version