- कर्नाटक में झारखंडी मजदूरों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर उनकी चुप्पी समझ से परे
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि भाजपा के नये-नवेले नेता बाबूलाल मरांडी को यह बताना चाहिए कि कर्नाटक सरकार की ओर से झारखंड के मजदूरों के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है उसपर वे चुप क्यों हैं। ओछी राजनीति छोड़कर उन्हें उचित माध्यम से कर्नाटक जाना चाहिए और वहां से प्रवासी मजदूरों को लाने का प्रयत्न करना चाहिए। सुप्रियो ने कहा कि दुनिया के क्रूरतम शासकों में से एक ईदी आमीन का रूप धारण कर चुके कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदिुरप्पा को यह कौन बतायेगा कि जब हेमंत सोरेन सरकार ने अपने लोगों को झारखंड लाकर उन्हें यहीं नियोजित करने का संकल्प लिया है तो फिर क्यों प्रवासी मजदूरों को कर्नाटक में रोका जा रहा है।
कर्नाटक में झारखंडी मजदूरों को बेरहमी से पीटा जा रहा है
सुप्रियो ने कहा कि कर्नाटक में जो मजदूर झारखंड वापस लौटना चाहते हैं उन्हें पुलिस की ओर से बेरहमी से पीटा जा रहा है और उन्हें पेट के बल अर्द्धनग्न अवस्था में सुलाया जा रहा है। उन्हें और भी कई तरीके से यातनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसे हमारे हजारों भारतवासियों को विशेष व्यवस्था के तहत विमान से भारत लाया जा रहा है। उन्हें उनके गंतव्यों तक भी पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में क्या मजबूरी है कि भारत में फंसे अन्य प्रांत के लोगों को देश के अंदर ही विशेष विमान या ट्रेन से उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचाया जा रहा। सुप्रियो ने कहा कि भाजपा झारखंड में पूरी तरह अपने बयानों के कारण बेनकाब हो चुकी है इसलिए उनके स्वयंभू नेता बाबूलाल मरांडी तथ्यहीन बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा जिस प्रकार जबरन सत्ता हथियाने में कामयाब रही उसी तरह झारखंडी मजदूरों से जबरन काम करवाने की कर्नाटक सरकार की कोशिश को नाकाम किया जायेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



