Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ओरैया में मौत के लिए राजस्थान सरकार जिम्मेवार: महेश पोद्दार
    Jharkhand Top News

    ओरैया में मौत के लिए राजस्थान सरकार जिम्मेवार: महेश पोद्दार

    azad sipahiBy azad sipahiMay 18, 2020Updated:May 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा है कि उत्तरप्रदेश के ओरैया में झारखंड के 11 श्रमिकों की मौत के लिए राजस्थान सरकार जिम्मेवार है। श्री पोद्दार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राजस्थान सरकार पर झारखंड की ओर से कठोर प्रतिवाद दर्ज कराने का आग्रह किया है। श्री पोद्दार ने खुद भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर क्षोभ व्यक्त किया है और जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। श्री पोद्दार ने कहा है कि राजस्थान की संगमरमर खदान में काम करनेवाले झारखंड के ये श्रमिक वहां प्रशासनिक उपेक्षा के कारण भूखमरी के शिकार थे और एक बस पर सवार होकर अपने गृह राज्य लौट रहे थे। भरतपुर में प्रशासन ने इन्हें बस से जबरन उतारकर उस चूना लदे ओवरलोडेड ट्रक में बिठा दिया, जो दुर्घटना का शिकार हुआ। दुर्घटना के बाद यह देखा गया कि श्रमिकों के मुंह और नाक में चूना भर गया था और यही उनके मौत की वजह बनी।
    हालांकि श्री पोद्दार ने भी श्रमिकों के शव को ट्रक पर लादकर भेजने की कोशिश पर आपत्ति जतायी। उन्होंने इस आशय का पत्र उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखकर उन्हें झारखंड की जनभावना से अवगत कराया है। साथ ही, उन्होंने इस बात पर संतोष जताया है कि झारखंड की जनभावना का सम्मान करते हुए उत्तरप्रदेश शासन ने झारखंड के मुख्यमंत्री की आपत्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शवों को ससम्मान वैन से भेजा। कहा कि जीवनरक्षा का कोई प्रबंध नहीं होने के कारण श्रमिकों को अपने गृह राज्य झारखंड लौटने का निश्चय करना पड़ा। स्पष्ट है कि राजस्थान के संगमरमर खदान के संचालक के श्रमिक विरोधी और भरतपुर प्रशासन के अमानवीय कृत्य की वजह से हमारे प्रदेश के 11 श्रमिकों को न सिर्फ लंबे समय तक भूख और नारकीय जीवन का सामना करना पड़ा, बल्कि उन्हें अत्यंत दर्दनाक तरीके से जान भी गंवानी पड़ी। आपत्ति इस बात पर भी है कि राजस्थान सरकार की ओर से अबतक न तो अपनी गलतियों की जिम्मेवारी ली गयी और न हमारे प्रवासी भाइयों की दर्दनाक मौत पर खेद प्रकट किया गया। साथ ही श्री पोद्दार ने मुख्यमंत्री से उन राज्यों में एक-एक नोडल कैंप आॅफिस खोलने का भी आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना की जंग जीतनेवाला पहला राज्य बनेगा झारखंड: डॉ रामेश्वर
    Next Article चक्रवाती तूफान अम्फान से झारखंड में भी होगी बारिश
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version