रांची: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफल होते हुए रांची जिला ने कई उपलब्धियां हासिल की है. अब रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है. अब रांची ऑरेंज जोन में आ गया है. उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया. पत्रकारों से उप विकास आयुक्त, रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर के साथ संयुक्त रूप से रांची समाहरणालय ब्लॉक A स्थित कमरा संख्या 207 में प्रेस को संबोधित किया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने बताया कि रांची जिला अब रेड जोन से बाहर आ गया है. रांची अब ऑरेंज जोन में है जो जिला प्रशासन की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि रेड जोन से ऑरेंज जोन में आना एक मुश्किल पड़ाव है, टीमवर्क और लोगों के सहयोग से हमने यह उपलब्धि पाई है.