देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन 3.0 लागू किया हुआ है। इस लॉकडाउन की अवधि 17 मई को पूरी होगी। हालांकि, नेताओं और आम लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा जारी है कि लॉकडाउन खुलने के बाद क्या हालात पहले जैसे सामान्य होंगे या नहीं।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लॉकडाउन की अवधि का आंकलन करने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में सोनिया गांधी ने सरकार से पूछा कि 17 मई के बाद क्या होगा? लॉकडाउन कब तक चलेगा, इसके लिए केंद्र सरकार क्या मापदंड अपना रही है?
इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए।
पूर्व पीएम ने कहा कि हमें यह जानने की जरूरत है कि लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या होगा ?

 

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version