Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोडरमा में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप
    Top Story

    कोडरमा में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 9, 2020Updated:May 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिला में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी हरकत में आ गये हैं। देर रात पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना आने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बगरीडीह गांव को सील कर दिया। शनिवार को डीसी रमेश घोलप और एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने दोनों गांवों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों में एक डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह गांव का युवक है, जबकि दूसरा जयनगर थाना क्षेत्र की तमाय पंचायत अंतर्गत धरैयडीह गांव का रहने वाला है। डोमचांच का युवक दिल्ली से लौटा है, जबकि जयनगर का युवक सूरत से हाल ही में लौटा है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद दोनों ही इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय हो गयी है। वहीं उक्त गांव के आसपास के तीन किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। वहीं इलाके को सैनिटाइज करने का काम चल रहा है। दोनों ही गांव में बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है।

    कोरोना पॉजिटिव युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री
    दोनों पॉजिटिव युवक हाल ही में बाहर से लौटे हैं। डोमचांच के बगरीडीह में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक दिल्ली से लौटा है। वह दिल्ली में बिल्डिंग आर्किटेक्ट है। बीते दिनों अपने दो साथियों के साथ वह दिल्ली से निकला था, बाइक से बॉर्डर पर पहुंचा। फिर टैंकर में सवार होकर तीनों बनारस पहुंचे। बीच में खाना खाने के लिए एक होटल में रुके। बनारस तक एक टैंकर में सवार होकर आये, फिर एक ट्रक में सवार हुए और बरही पहुंचे। यहां से एक बोलेरो पर सवार होकर अपने घर गये। युवक ने दो मई को सदर अस्पताल में अपना सैंपल जांच के लिए दिया, तब से उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

    वहीं जयनगर का युवक सूरत में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। लॉक डाउन में काम बंद होने के बाद उक्त युवक बस से कोडरमा पहुंचा। युवक जिस बस से आया, उसमें कुल 53 लोग सवार थे और सभी ने सूरत से ही इस बस को रिजर्व किया था। इसके लिए दो लाख रुपये किराया दिया गया था। बस में सवार कुछ लोग हजारीबाग, कुछ कोडरमा और गिरिडीह के थे। हजारीबाग के लोग में उतर गये, कोडरमा के जयनगर के करीब 38 लोग पहले जेजे कॉलेज में बने स्क्रीनिंग सेंटर में पहुंचे थे। इन सभी लोगों की छह मई को जांच हुई। इसके बाद इनमें छह लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था, जबकि अन्य को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इसी छह में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस दौरान यह युवक अपने घर नहीं गया था।

    युवकों को कोविड अस्पताल भेजा गया
    इधर जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो नये मामले आने के बाद दोनों युवकों को स्पेशल कोविड हॉस्पिटल होली फैमिली में शिफ्ट कर दिया गया है। एसीएमओ सह नोडल पदाधिकारी डॉ एबी प्रसाद ने बताया कि दोनों मरीजों का इलाज अब इसी अस्पताल में होगा। यहां उल्लेखनीय हो कि कोडरमा जिले में पहले भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जो मूलत: गिरिडीह जिले का रहने वाला है। कोविड अस्पताल होली फैमिली में इलाज के बाद ठीक होकर वह अपने घर चला गया है।

    Stir after two Corona positives found in Koderma
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलेबर लॉ का मास्टरस्ट्रोक: चीन से भारत शिफ्ट होंगे उद्योग
    Next Article नक्सली दस्ते से अकेले मोर्चा लेने वाली महिला को एसपी ने किया सम्मानित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version