Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»किसानों की कर्जमाफी का फैसला बैंकों तक कब पहुंचेगा: सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    किसानों की कर्जमाफी का फैसला बैंकों तक कब पहुंचेगा: सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiMay 23, 2020Updated:May 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने लॉकडाउन में किसानों की दयनीय हालत पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार की योजना और तैयारियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का फैसला फाइल से निकल कर बैंकों तक कब पहुंचेगा। इसके साथ ही आजसू अध्यक्ष ने कहा है कि किसानों की कर्जमाफी से सरकार मुंह क्यों मोड़ रही है, जबकि बजट में दो हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। हालांकि यह प्रावधान कर्ज की तुलना में बेहद कम है। इसके बाद भी दो हजार करोड़ रुपये माफ कर देते, तो किसान दबाव से थोड़ी बहुत बच पाते। श्री महतो ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में पांच मार्च के अलपसूचित प्रश्न के जरिये किसानों की कर्जमाफी को लेकर सरकार की मंशा के बारे में पूछा था।

    सवाल के जवाब में सरकार ने माना था कि राज्य के किसानों पर सात हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके बाद भी बजट में कर्जमाफी को लेकर महज 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार गठन के पांच महीने होने को हैं और बजट सत्र के ढाई महीने बीत रहे हैं, अब तक किसानों की कर्जमाफी को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठा पायी है। कहा कि लॉकडाउन में राज्य के कई इलाकों में किसानों की खेतों में सब्जियां और फल की पैदावार अच्छी हुई, लेकिन खरीदार नहीं मिलने की वजह से वे आंसू पीकर रहने को विवश हैं। हाट-बाजार बंद हैं। सरकार की वेजफेड योजना भी प्रभावकारी नहीं हो पा रही है। किसानों ने बड़े पैमाने पर धान बेचे हैं, तो लैंपस और सहकारी समितियों से समय पर पैसे के भुगतान नहीं किये जा रहे हैं। खेती को आगे बढ़ाने और घर-परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए किसानों के खाते में तत्काल पैसे भेजने की जरूरत थी। पूर्व सरकार की वह योजना भी बंद कर दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेड जोन से ऑरेंज जोन में आई रांची : DC
    Next Article कृषि मंत्री बादल ने कहा : मोटिया मजदूर भी कोरोना वारियर्स
    azad sipahi

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version