Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना टीके में घपलाः हर दिन कहां जा रही है 12 लाख खुराक
    Breaking News

    कोरोना टीके में घपलाः हर दिन कहां जा रही है 12 लाख खुराक

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। देश की दो निर्माता कंपनियां, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के दावे के अनुसार उनके यहां हर दिन 27 लाख खुराक तैयार होती हैं, लेकिन सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश में केवल 16 लाख खुराकें ही दी जा रही हैं। ऐसे में यह सवाल संदेह पैदा करता है कि आखिर हर दिन टीके की 12 लाख खुराक कहां जा रही है। यह सवाल इसलिए भी गंभीर हो गया है कि कई राज्यों में टीके की कमी हो गयी है, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत कुछ राज्यों में 18-44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण देने पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है।

    भारत सरकार ने मई में ही सुप्रीम कोर्ट को बताया कि देश में रोज करीब 27 लाख खुराकों का उत्पादन हो रहा है। लेकिन इसी सरकार के आंकड़े बताते हैं कि अभी हर दिन करीब 16 लाख लोगों को टीका दिया जा रहा है। कोविन पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मई तक भारत में 3.6 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया। इसका हर दिन की औसत करीब 16 लाख खुराक होता है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि टीके की कमी के कारण 16 मई को टीकाकरण की रफ्तार कम हो गयी और तब से एक सप्ताह तक 13 लाख लोगों को ही टीका लगाया गया। इससे पहले महाराष्ट्र ने 12 मई को ही 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका देना बंद कर दिया था। कर्नाटक और दिल्ली ने भी बाद में यह कदम उठाया। अब पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी इस वर्ग का टीकाकरण रुक गया है, जबकि झारखंड और बिहार में दो-तीन दिन में यह अभियान थम जायेगा।

    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया हर महीने कोविशील्ड की पांच करोड़ खुराक बना रही है। भारत बायोटेक भी कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराक हर महीने बना रही है। दोनों कंपनियों ने अपनी विस्तार योजना भी दी है। इसके अनुसार कोविशील्ड की अप्रैल से ही हर महीने 6.5 करोड़ खुराक बन रही है और मई तक कोवैक्सीन की भी हर महीने तीन करोड़ खुराक बनने शुरू हो गये हैं। इस हिसाब से मई में भारत में कम से कम 8.5 करोड़ खुराक बनने चाहिए। औसत के हिसाब यह हर दिन 27 लाख खुराक होता है।

    इन आंकड़ों के बरअक्स देखा जाये, तो केंद्र ने राज्यों का जो कोटा तय किया है, उसके अनुसार हर महीने राज्यों को करीब पांच करोड़ खुराक मिल रही है। इसमें केंद्र का भी हिस्सा है। ऐसे में बाकी की साढ़े तीन करोड़ खुराक हर महीने कहां जा रही है, इसका हिसाब किसी के पास नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में फ्लॉयड की बरसी पर कुछ पल का मौन रखा गया, रैलियां निकाली गईं
    Next Article बंगालः चक्रवात का रौद्र रूप, कपिल मुनि मंदिर में समुद्री पानी घुसा, लोगों में भगदड़
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version