Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का हुआ था अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार
    क्रिकेट

    क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का हुआ था अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

    sonu kumarBy sonu kumarMay 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट मैकगिल को अगवा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें कुछ समय बाद छोड़ दिया, लेकिन जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बुधवार (5 मई) को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल के अपहरण मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले महीने की है। उस वक्त मैकगिल को सिडनी के उनके घर से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया था। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने 14 अप्रैल को अगवा हुए पीड़ित की पहचान 50 साल के मैकगिल के रूप में की थी। मैकगिल को उनके घर से एक व्यक्ति ने अगवा करने की कोशिश की।

    इसके बाद दो अन्य लोग आए और उन्हें जबरन एक कार में बैठाकर ले गए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट गेंदबाज को कथित तौर पर दक्षिण पश्चिम में एक शहर में ले जाया गया था, जिसके बाद जगह बदली गई। उन्हें रिहा करने से पहले मारने की धमकी भी दी गई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैकगिल के अगवा होने की जानकारी 20 अप्रैल को अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद सिडनी के कुछ घरों में पुलिस ने छापे मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम अभी नहीं बताए गए हैं। इन लोगों की उम्र 27, 29, 42 और 46 के आसपास है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेश मंत्री जयशंकर और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री: कांग्रेस
    Next Article हिंसा में मारे गये मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देगी ममता सरकार
    sonu kumar

      Related Posts

      वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 203 रनों से दी करारी शिकस्त, खत्म किया 34 साल का इंतजार

      August 13, 2025

      एथलेटिक्स: गुलवीर सिंह ने हंगरी में 3000 मीटर में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार

      August 13, 2025

      डीपीएल: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से हराया

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version