Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»नस्लीय टिप्पणी मामले में पंजाबी यूट्यूबर पारस सिंह गिरफ्तार
    ताजा खबरें

    नस्लीय टिप्पणी मामले में पंजाबी यूट्यूबर पारस सिंह गिरफ्तार

    sonu kumarBy sonu kumarMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सांसद और मौजूदा कांग्रेस विधायक निनोंग एरिंग और अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी एवं भेदभाव वाला वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट करने के आरोप में पंजाब के एक यूट्यूबर पारस सिंह को मंगलवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    इसकी जानकारी मंगलवार को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने तत्परता से तलाश करते हुए पारस सिंह काे गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित को हिरासत में लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश पुलिस भी पंजाब के लिए रवाना हो गयी है। उन्होंने पंजाब के लुधियाना पुलिस कमिश्नर से बातचीत करते हुए शीघ्र ही अंतरराज्यीय कानूनी  कार्रवाई को पूरा करने को कहा है ताकि पारस सिंह को अरुणाचल प्रदेश लाया जा सके।

    किरन रिजिजू ने कहा है कि केन्द्रीय गृह मंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को सुझाव दिया है।

    यूट्यूबर सिंह अपने पारस नाम से अपना यूट्यूब  चैनल चलाया है। उसने रविवार को पोस्ट किए अपने एक वीडियो में कथित तौर पर “विधायक एरिंग को एक गैर-भारतीय और अरुणाचल प्रदेश को चीन का एक हिस्सा” करार दिया था। इस मामले पर राज्य के अनेक, संगठनों,  छात्र संगठन और सामान्य व्यक्तियों ने यूट्यूबर के विरुद्ध कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में कई थानों में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है।

    मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी इस तरह के कृत्य की निंदा करते हुए कानून सम्मत कार्रवाई करने की जानकारी अपने ट्वीटर एकाउंट के जरिए दी है। इस घटना को लेकर अरुणाचल प्रदेश में काफी विरोध हो रहा है।

    इस कड़ी में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भी इस घटना का विरोध करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर एकजुट है और पारस सिंह की टिप्पणियों की हम निंदा करते हैं। हम अरुणाचल के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जो भारत का अभिन्न अंग है। पारस द्वारा अरुणाचल के लोगों के लिए नस्लवादी आक्षेपों के संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNarada Case: CBI ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ली
    Next Article सागर हत्याकांड : रेलवे ने जारी किए रेसलर सुशील कुमार के निलंबन के आदेश
    sonu kumar

      Related Posts

      ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा

      October 11, 2025

      प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट

      October 11, 2025

      “लोकनायक” जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने दी श्रद्धांजलि

      October 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री से मिले अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा
      • ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा
      • स्वदेशी को अपनाकर ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : बाबूलाल
      • केंद्र सरकार निजीकरण और बाजारीकरण को दे रही बढ़ावा : माले
      • राष्ट्रीय स्तर के बनेंगे रांची के तीनों बस स्टैंड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version