Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यात्रियों में मची अफरातफरी: दिल्ली से अमेरिका जा रहे विमान में मिला मृत चमगादड़,
    Breaking News

    यात्रियों में मची अफरातफरी: दिल्ली से अमेरिका जा रहे विमान में मिला मृत चमगादड़,

    sonu kumarBy sonu kumarMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में मृत चमगादड़ मिलने से अफरातफरी मच गई। इससे उड़ान भरने के आधे घंटे बाद विमान की एमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी और उड़ान को लौटाना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि चमगादड़ को ही कोरोना वायरस फैलाने की वजह माना जा रहा है। ऐसे में फ्लाइट के अंदर चमगादड़ का मृत मिलना बड़ी लापरवाही है। हालांकि, लैंडिंग के बाद एयर इंडिया के दूसरे विमान से सभी यात्री अपनी मंजिल की तरफ रवाना हो सके। उधर, एयर इंडिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात 2.20 बजे एयर इंडिया के बोइंग विमान ने दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी। करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद एक केबिन क्रू को विमान में चमगादड़ दिखा। चमगादड़ मृत था। कोरोना काल में मृत चमगादड़ मिलने की सूचना से विमान में सवार यात्री परेशान हो उठे। उधर, क्रू ने इसकी सूचना पायलट को दी। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात कर आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिग का फैसला किया।

    पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति लेने के बाद विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। उधर, पूरे वाकये की सूचना पाकर एयरपोर्ट पर कर्मचारी पहले ही सतर्क हो गए थे। तड़के 3. 55 बजे विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया । मौके पर पहुंची वाइल्ड लाइफ कर्मियों की एक टीम ने पहुंचकर चमगादड़ हटाया।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने मामले की जांच के लिए सुरक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद ही घटना के पीछे के कारणों का सही पता लग सके। संभावना है कि खाद्य सामग्री लेकर आने वाली गाड़ियों से चमगादड़ विमान में पहुंचा होगा। बाद में इसकी मौत हो गई होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवीर सावरकर पर फिल्म बनाने का ऐलान
    Next Article झारखंड में कोरोना से 1982 मरीज हुए स्वस्थ, 687 नए केस मिले
    sonu kumar

      Related Posts

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version