Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य कल लेंगे शपथ, कौन सा विभाग संभालेंगी सीएम ममता इस बात पर हो रही चर्चा
    ताजा खबरें

    राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य कल लेंगे शपथ, कौन सा विभाग संभालेंगी सीएम ममता इस बात पर हो रही चर्चा

    sonu kumarBy sonu kumarMay 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 292 में से 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। पांच मई को खुद राज्य की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अब ममता बनर्जी के नए मंत्रियों को कल यानी सोमवार (10 मई) को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राज्य विधानसभा में सुबह 11 बजे होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे नवनिर्वाचित सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

     

    कौन से विभाग का जिम्मा लेंगी सीएम इस बात पर हो रही चर्चा
    जानकारी के अनुसार सोमवार को केवल उन कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जो मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्यों के रूप में कार्यभार संभालेंगे जबकि बाकी मंत्री बाद में शपथ लेंगे। वहीं, इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गृह, स्वास्थ्य और वित्त विभाग खुद संभालेंगी।

    नए चेहों में किसे मिलेगी कैबिनेट में जगह?
    इस बार जीतने वाले टीएमसी के विधायकों में कई नए और युवा चेहरे हैं। इनमें से मंत्रिमंडल में किन विधायकों को शामिल किया जाएगा इसे लेकर भी अटकलें तेज हैं। पुराने चेहरों में से मंत्रिमंडल में पार्थ चटर्जी, फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास, सुब्रत मुखर्जी, शोभनदेव चट्टोपाध्याय तो शामिल होंगे ही साथ ही नए चेहरों में सुशांत महतो, बीरबा हांसदा, जून मालिया या राज चक्रवर्ती को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

    कौन होगा नेता विपक्ष?
    उल्लेखनीय है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार भाजपा 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी है। ऐसे में सभी की इस बात पर भी नजर है कि विधानसभा में भाजपा का पहला नेता विपक्ष कौन होगा। चर्चा इस बात की हो रही है कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी या फिर चुनावी रणनीति में माहिर और पहली बार विधानसभा चुनाव जीते कद्दावर नेता मुकुल रॉय विधानसभा में नेता विपक्ष होंगे या फिर यह जिम्मेदारी किसी अन्य नेता को सौंपी जाएगी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहारः जेल से आने के बाद पहली बार दिखेगा लालू का अंदाज, थोड़ी देर में वर्चुअल मीटिंग
    Next Article आंध्र प्रदेश में खदान विस्फोट में मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता का एलान
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version