Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रूस से स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप पहुंची
    Breaking News

    रूस से स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप पहुंची

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। कोरोना संकट के बीच देश के लिए शनिवरा को उस समय राहत की खबर मिली, जब रूस से एक विमान स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप लेकर हैदराबाद में उतरा। विदेश मंत्रालय के अनुसार पहली खेप में डेढ़ लाख खुराक भारत पहुंची है। इसके बाद मध्य मई या माह के अंत तक 30 लाख खुराक और आयेगी। जून में 50 लाख खुराक और आयेगी। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआइएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि भारत को एक मई को रूसी कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ की पहली खेप मिलने लगी है।

    भारत में रूस के राजदूत एन कुदाशेव ने कहा कि रूस और भारत दोनों मिलकर इस खतरनाक महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्पुतनिक वी वैक्सीन भारत में लोगों की जान बचाने का काम करेगी और यह विश्व में सबसे अधिक प्रभावी है।

    देश में छह उत्पादन इकाइयां बनाएंगी स्पुतनिक-वी वैक्सीन

    भारत में इस वैक्सीन की निर्माता कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक सपरा ने कहा,  सीमित मात्रा में स्पुतनिक-वी की पहली खेप रूस से आयात की गयी है। जैसे ही हम सीधे वैक्सीन की सप्लाई करने लगेंगे,  रूस से आयात बंद कर दिया जायेगा। हमारी कंपनी ने भारत में स्पुतनिक-वी वैक्सीन बनाने के लिए छह उत्पादन इकाइयां चुनी हैं। इनमें से दो इकाइयों में जून-जुलाई से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। अन्य दो इकाइयां अगस्त और आखिरी दो इकाइयां सितंबर-अक्टूबर से सप्लाई शुरू कर सकती हैं।’

    सपरा ने आगे कहा,  रूस से आयात की जाने वाली वैक्सीन की पहली खेप सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्र,  राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को दी जायेगी। अभी इस वैक्सीन की कीमत निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। आयात की गयी वैक्सीन और देश में बनायी गयी वैक्सीन की कीमतों में अंतर होगा।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीडीसी ने की ऑक्सीजन रीफिलिंग कोषांग की समीक्षा, दिए कई दिशा निर्देश
    Next Article पानी सिर से ऊपर चला गया, दिल्ली को हर हाल में दें ऑक्सीजन’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए

      May 27, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version