महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस प्रमुख सुबोध कुमार जयसवाल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया  प्रमुख बनाया गया है। वह अगले 2 वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आज उनके नाम की घोषणा कर दी।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई के निदेशक का चयन प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सहमति या बहुमत से होता है। उनके द्वारा लिए गए निर्णय को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति अंतिम रूप देती है। आज कैबिनेट की बैठक के बाद सरकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से इसकी घोषणा की गई।

 

22 सितंबर 1962 को जन्में सुबोध कुमार जायसवाल महज 23 साल की उम्र में ही आईपीएस अधिकारी बन गए थे। उनकी काबिलियत को देखकर खुफिया एजेंसी रॉ में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए उनका चयन किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। रॉ के लिए इन्होंने देश के बाहर कई सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

सुबोध कुमार जायसवाल को जब पीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखने वाली फोर्स एसपीज में शामिल किया गया तो उन्होंने सहायक महानिरीक्षक और उप – महानिरीक्षक पद पर बहुत ही सतर्कता और साहसपूर्ण कार्यों से अपने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। जायसवाल कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। 2001 में जायसवाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया था। उसके बाद भारत सरकार द्वारा उनको असाधारण सुरक्षा प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया गया था।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version