रांची । झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से पालन कराने की वजह से कोरोना के नए केस और मौत के मामले में कमी आई है। वही कोरोना की रिकवरी रेट में भी वृद्धि हो रही है। कोरोना के 7119मरीज स्वस्थ हुए है। सोमवार को अबतक कोरोना के 2321नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 48मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 18,बोकारो से चार ,देवघर से एक, धनबाद से दो , दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से सात, गढ़वा से एक, गोड्डा से एक, हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, कोडरमा से एक, लोहरदगा से तीन , पलामू से तीन और सिमडेगा से दो मरीज शामिल है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 255 बोकारो से 233,चतरा से80,देवघर से 95,धनबाद से 138, दुमका से 18,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 208,गढ़वा से81, गिरिडीह से 99,गोड्डा से 45,गुमला से64,हजारीबाग से 104 ,जामताड़ा से 44, खूंटी से 72,कोडरमा से 81,लातेहार से 105,लोहरदगा से37, पाकुड़ से 11, पलामू से 144,रामगढ़ से 86,साहेबगंज से 24,सरायकेला से45, सिमडेगा से 86और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 166 मरीज मिले है।
कुल कोविड-19 का मामला अब 315502
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब315502 हो गया हैं। इनमें 36540 सक्रिय केस हैं। जबकि 274483 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4479 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 86.99प्रतिशत है।
रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 255 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से जिले में 18 मरीज की मौत हुई है। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 8102 है। 2260 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 81804 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 72291 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।