Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पहली लहर के बाद शासन-प्रशासन सब गफलत में आ गये, इसलिए यह संकट खड़ा हुआः मोहन भागवत
    Breaking News

    पहली लहर के बाद शासन-प्रशासन सब गफलत में आ गये, इसलिए यह संकट खड़ा हुआः मोहन भागवत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 15, 2021Updated:May 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पैदा हुई अव्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन को दोषी ठहराया है। ‘हम जीतेंगे: पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ व्याख्यान शृंखला की अंतिम कड़ी में शनिवार को उन्होंने कहा कि पहली लहर के बाद सभी गफलत में आ गये। यह कार्यक्रम कोविड रिस्पांस टीम दिल्ली की ओर से 11 मई से किया जा रहा था।
    भागवत ने कहा कि कोरोना महामारी मानवता के सामने एक चुनौती है। इस दौरान भारत को एक मिसाल कायम करनी है। हमें गुण-दोष की चर्चा किये बिना एक टीम के रूप में काम करना है। एक टीम के रूप में काम करके और अपने काम को तेज करके इस चुनौती को दूर कर सकते हैं। हमें संकल्प लेकर इस चुनौती से लड़ना है। संपूर्ण विजय पाने तक प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि पहली लहर आने के बाद हम सब गफलत में आ गये। आम जनता, क्या शासन, क्या प्रशासन। डॉक्टर लोग इशारा दे रहे थे, लेकिन सभी आत्मसंतुष्ट हो गये। इसलिए यह संकट खड़ा हुआ। अब तीसरी लहर की चर्चा है। इससे डर जायें क्या। हमें डरने की नहीं, बल्कि खुद को तैयार करने की जरूरत है। समुद्र मंथन के समय अमृत प्राप्ति होने तक देवता प्रयास करते रहे। वे निराश नहीं हुए। हलाहल विष के कारण भी डरे नहीं।
    सभी मिलकर काम करें
    भागवत ने कहा कि हमें सारे भेद भूलकर, गुण-दोष को पीछे छोड़कर मिलकर काम करना है। देर से जागे, तो कोई बात नहीं। सामूहिकता के बल पर हम अपनी गति बढ़ाकर आगे निकल सकते हैं। निकलना चाहिए। इसे कैसे करना है। पहले अपने को ठीक रखें। इसके लिए जरूरी है संकल्प की मजबूती। दूसरी बात है सजग रहना। सजग रहकर ही अच्छा बचाव हो सकता है।
    हर जानकारी को परखिये
    भागवत ने कहा कि शुद्ध आहार लेना जरूरी है, लेकिन इसकी जानकारी लेना है। कोई कह रहा है, इसलिए नहीं मान लेना है। परखते रहना है। अपना अनुभव और उसके पीछे के वैज्ञानिक तर्क की परीक्षा करना चाहिए। हमारी ओर से कोई बेसिर-पैर की बात समाज तक न जाये। समाज में ऐसी कोई बात आगे चल रही है, तो वह आगे न जाये। उन्होंने कहा कि सावधानी रखकर ऐसे उपचार और आहार का सेवन करना है। विहार का भी ध्यान रखना है। खाली मत रहिये। कुछ नया सीखिये। परिवार के साथ गपशप कीजिये। बच्चों के साथ संवाद कीजिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleई-कॉमर्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए चेंबर ने लिखा सीएम और सीएस को पत्र
    Next Article झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में शुरू हुई सख्ती, चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version