दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के सहायतार्थ विधायक ने दी थी राशि
रांची। बेरमो विधायक अनूप सिंह द्वारा दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के लिए दी गयी राशि गुरुवार को रांची प्रेस क्लब को सौंप दी गयी। कोरोना की चपेट में आकर जान गंवानेवाले पत्रकारों के आश्रितों के सहायतार्थ विधायक अनूप सिंह ने 22 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें निजी कोष से पांच लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा था। विधायक अनूप सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि यह राशि रांची प्रेस क्लब को सौंपें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह राशि रांची प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर और एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य सुनील कुमार गुप्ता को सौंपी गयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version