रांची। चार राज्मों और एक कंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इसके साथ झारखंड विधानसभा के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी चल रही है। यहां से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन झामुमो प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा से गंगा नारायण सिंह उनके सामने हैं। यहां पांचवें राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद भाजपा ने बढ़त कायम कर रखी है। प्रत्याशियों को मिले मत इस प्रकार हैं-
1. गंगा नारायण सिंह:-2750 (भाजपा)
कुल प्राप्त मत:- 24294
2. हफीजुल हसन:- 6348 (झामुमो)
कुल प्राप्त मत:- 20831
3.अशोक कुमार ठाकुर:- 104 (निर्दलीय)
कुल प्राप्त मत:- 634
4.उत्तम कुमार यादव:- 58 (निर्दलीय)
कुल प्राप्त मत:- 380
5.किशन कुमार बथवाल:- 55 (निर्दलीय)
कुल प्राप्त मत:- 225
6.राजेंद्र कुमार:-104 (निर्दलीय)
कुल प्राप्त मत:- 548
7. कुल नोटा:- 1335
बंगाल का सीन
पश्चिम बंगाल के ताजा रुझानों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच चुकी है। भाजपा 96 सीट पर आगे है। सभी 292 सीटों के रुझान के बाद टीएमसी 193 सीट पर आगे चल रही है। संयुक्त मोर्चा एक और दो सीट पर निर्दलीय को बढ़त है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी अब भी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version